राजनीति

CBI केस: पश्चिम बंगाल के राज्यापाल ने गृह मंत्रालय को भेजी खुफिया रिपोर्ट, सरकार ने किया था तलब

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने गृह मंत्रालय को खुफिया रिपोर्ट भेज दी है।
2 min read
• •
Updated: 4 Feb 2019, 5:04 PM IST
kc
CBI केस: पश्चिम बंगाल के राज्यापाल ने गृह मंत्रालय को भेजी खुफिया रिपोर्ट, सरकार ने किया था तलब

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के कारण देश में सियासी हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सीबीआई के खिलाफ धरने पर बैठ गई हैं। दरअसल, रविवार को कोलकाता में सीबीआई पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के घर छापेमारी करने पहुंच थी। लेकिन, पांच सीबीआई अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद से बनर्जी लगातार धरने पर बैठी हैं।

गृह मंत्रालय के पास पहुंचा रिपोर्ट

सोमवार को केन्द्र सरकार ने ममता सरकार से जवाब तलब करने की बात कही। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी से बातचीत की। जिसके बाद त्रिपाठी ने प्रमुख सचिव और पुलिस महानिदेशक को समन किया था और रिपोर्ट मांगी थी। इधर, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी ने खुफिया रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेज दिया है। हालांकि, इस मामले पर गृह मंत्रालय की ओर से अब तक कोई बयान नहीं आया है। कयास लगया जा रहा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया गया है।

एक्शन में राजनाथ सिंह

गौरतलब है कि केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में कहा कि देश में इस तरह की घटना पहली बार हुआ है। गृह मंत्री ने कहा कि चिटफंड घोटाले के आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण दिया जा रहा है। गृह मंत्री कहा कि सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है और इसी वजह से सीबीआई को कमिश्नर के घर जाना पड़ा। इस घोटाले में कई नामचीन और राजनीतिक लोगों के होने का पता चला है। उन्होंने कहा कि देश की कानूनी एजेंसियों के बीच ऐसा टकराव देश के फेडरल और राजनीतिक ढांचे के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि एजेंसियों को अगर काम करने से रोका जाएगा तो इससे अव्यवस्था पैदा होगी। केंद्र सरकार ने हमेशा राज्यों के अधिकार का सम्मान किया है, पुलिस राज्य का विषय है और राज्यों को भी केंद्र की एजेंसियों का सम्मान करना चाहिए।

Updated on:
4 Feb 2019, 5:04 PM IST
Published on: