राजनीति

कांग्रेस ने जनार्दन द्विवेदी को दिल्ली चुनाव प्रबंधन समिति में दी जगह

पूर्व सांसद संदीप दीक्षित को भी सदस्य बनाया समिति के प्रस्तावों को भी मंजूरी
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Jan 2020, 1:06 PM IST
janardan_diwivedi.jpg

दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने से पहले कांग्रेस ने मंगलवार को अपनी तैयारियों के लिए कई समितियों का गठन किया। चुनाव प्रबंधन समिति व प्रचार समिति में पूर्व महासचिव जनार्दन द्विवेदी को बतौर सदस्य जगह दी गई है। द्विवेदी हाल के दिनों में कई मुद्दों को लेकर पार्टी के लिए महत्वपूर्ण साबित हुए हैं।

शीला दीक्षित के बेटे को भी बनाया सदस्य

चुनाव प्रबंधन समिति में पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे व पूर्व सांसद संदीप दीक्षित को भी सदस्य बनाया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी ने चुनाव प्रचार, घोषणापत्र, विज्ञापन, चुनाव प्रबंधन और मीडिया समन्वय के लिए समितियों के गठन के लिए दिल्ली प्रदेश चुनाव समिति की और दिए गए प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है।

प्रचार समिति

56 सदस्यीय चुनाव समिति की अध्यक्षता दिल्ली प्रदेश कांग्रेस प्रमुख सुभाष चोपड़ा कपिल सिब्बल ओर जेपी अग्रवाल के साथ मिलकर करेंगे। जैसा कि घोषणा की गई है, कीर्ति आजाद 157 सदस्यीय प्रचार समिति की अध्यक्षता एके वालिया और कृष्णा तीरथ के साथ मिलकर करेंगे।

Updated on:
1 Jan 2020, 1:06 PM IST
Published on:
Also Read
View All
परिसीमन बिल का डीएमके ने क्यों किया समर्थन? पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन की आ गई प्रतिक्रिया

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति चुनाव: ‘किंगमेकर’ रही शंकरीबाई ने पलट दिया पूरा गेम, जानें कौन जीता

अशोक चौधरी ने क्यों छोड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी? जानिए पूरा मामला, विवाद उठाने वाले अफसर का भी हुआ था तबादला

छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी लोकसभा-विधानसभा सीटें? 45 सीटों पर महिला आरक्षण का भी बन सकता गणित, ऐसे हो सकता है बंटवारा

परिसीमन बिल से बदल जाएगा लोक सभा सीटों का गणित! यूपी में 80 से 120 और तमिलनाडु में 39 से 59 होंगी सीटें, जानें राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल