राजनीति

पीएम मोदी पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, कहा- प्रधानमंत्री ने CBI की स्वायत्तता खत्म कर दी है और उसे कठपुतली बना दिया

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पूछा है कि क्या प्रधानमंत्री जांच को प्रभावित करना चाहते हैं?
2 min read
CBI
पीएम मोदी पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, कहा- प्रधानमंत्री ने CBI की स्वायत्तता खत्म कर दी है और उसे कठपुतली बना दिया

नई दिल्ली। देश की प्रमुख जांच एजेंसी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) में अंदरूनी जंग चल रही है। अब इस मसले पर सियासी संग्राम भी छिड़ गया है। कांग्रेस ने सीबीआई के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को घेरा है। कांग्रेस का कहना है कि पीएम मोदी और अमित शाह ने सीबीआई को कठपुतली बना दिया है।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पूछा कि प्रधानमंत्री ने कल (सोमवार) सीबीआई प्रमुख और रॉ प्रमुख को अपने आवास पर क्यों बुलाया? क्या प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार के मामले की चल रही जांच को प्रभावित करना चाहते हैं? साथ ही उन्होंने कहा कि क्या प्रधानमंत्री व्यवस्थित रूप से सीबीआई, ईडी, एसएफआईओ, आयकर विभाग, सीबीडीटी, एनआईए जैसी प्रतिष्ठित जांच संस्थाओं को बंधक बनाकर उनकी स्वायत्तता को खत्म कर रहे हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत की सबसे प्रतिष्ठित जांच संस्था सीबीआई को कमजोर करने, उसकी गरिमा को गिराने के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। पिछले 53 महीने से लगातार सीबीआई की भूमिका और जिस प्रकार से उनका इस्तेमाल राजनैतिक द्वेष के लिए किया जा रहा है। वह सबके सामने है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि पूरा देश चाहता है कि सीबीआई के आला अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के जो गंभीर आरोप लगे हैं उनकी निष्पक्ष जांच हो, लेकिन प्रधानमंत्री गैरकानूनी और असंवैधानिक तरीके से दखल दे रहे हैं। रणदीप सुरेजवाला ने मेहुल चौकसी के बैंक घोटाले के मुद्दे पर भी वित्त मंत्री अरुण जेटली को घेरा।

कांग्रेस ने लगाए यह आरोप

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रणदीप सुरेजवाला ने आरोप लगाते हुए कहा कि...

-सीबीआई द्वारा व्यामपं घोटाले के अपराधी शिवराज सिंह चौहान पर एक्सेल शीट के मामले में जो आरोप लगे थे उन्हें क्लीन चिट क्यों दी गई।

-बैंक घोटाले में मेहुल चौकसी और नीरव मोदी की जांच कर रहे सीबीआई अधिकारी राजीव सिंह को निर्धारित समय से पहले ही उनके मूल कैडर त्रिपुरा में वापस भेज दिया गया

-सीबीआई के तीन अन्य अधिकारियों नीना सिंह , राजीव सिंह और आर गोपाल कृष्ण राव को सीबीआई से निकाला गया। वे नीरव मोदी की जांच कर रहे थे।

- किस प्रकार एक विशेष अधिकारी की भूमिका गोधरा एसआईआटी में प्रमुख के तौर पर संदेह के घेरे में थी। फिर भी उन्हें सीबीआई में लाया गया। क्या ये उस काम का मुआवजा था? बता दें कि गुजरात कैडर के आईपीएस राकेश अस्थाना गोधरा दंगों की जांच कर रही एसआईटी में शामिल थे। अब सीबीआई के विशेष निदेशक हैं।

- किस प्रकार एक सीबीआई के विशेष अधिकारी 4 अगस्त 2018 को लंदन की एक अदालत में विजय माल्या के साथ हंसी मजाक करते हुए और हाथ मिलाते हुए देखे गए।

- किस प्रकार प्रधानमंत्री के कार्यालय में मौजूद एक विशेष अधिकारी की भूमिका जब कोल स्कैम के संदेह के घेरे में आई तो बजाए उन्हें आरोपी बनाने के सीबीआई की तरफ से दबाव बनाकर उसे गवाह बना दिया गया।

घमासान जारी

सीबीआई के अंदर चल रहा घमासान जहां मीडिया में सुर्खियां बंटोर रहा है, वहीं पीएम नरेंद्र मोदी और एनएसए अजीत डोभाल विवाद को निपटाने में जुट गए हैं। देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी के अंदर घूसखोरी और सबसे बड़े पद पर बैठे लोगों के बीच अनबन से केंद्र सरकार को अपनी छवि खराब होने की आंशका है। हालांकि अबतक इस मसले पर पीएमओ की ओर से कोई आधिकारिक निर्देश नहीं दिया गया है। सीबीआई के स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना की अर्जी पर मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर फिलहाल 29 अक्टूबर तक रोक लगा दी है। इसी बीच खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए अस्थाना पीएमओ पहुंच गए

Published on:
23 Oct 2018 07:05 pm
Also Read
View All
Jhiram Valley Attack: झीरम घाटी फैसले पर सरगुजा कांग्रेस बोली- इसके लिए NIA जिम्मेदार, पूर्व डिप्टी CM ने उपलब्ध कराए थे कई साक्ष्य

PM मोदी की तस्वीर हटाने के विवाद पर राज ठाकरे का बड़ा बयान, कहा- मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए था

विहिप के गरबा-दांडिया नियमों पर संजय राउत भड़के, कहा- स्वतंत्रता में उनका भी योगदान; भाजपा ने चेताया

स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी के बाद नेहा बोरा की आई प्रतिक्रिया, बोलीं- आज निशु को निशाना बनाया, कल आपके बच्चों की बारी हो सकती है

शिंदे गुट के नेता की गुंडागर्दी! अस्पताल कर्मचारी को पीटा, घायल ‘गोविंदा’ के बिल को लेकर हुआ था विवाद