राजनीति

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने दिया नया नारा ‘अब होगा न्याय’

कांग्रेस ने जारी किया चुनाव प्रचार का नारा देश का नौजवान सरकार से मांग रहा है न्‍याय पांच साल में मोदी सरकार ने लोगों के भरोसे को तोड़ा
2 min read
• •
Updated: 7 Apr 2019, 6:12 PM IST
congress
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने दिया नया नारा ‘अब होगा न्याय’

नई दिल्‍ली।लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपना नया नारा ‘अब होगा न्याय’ जारी कर दिया है। कांग्रेस पार्टी अब इस थीम को केंद्र मेें रखकर प्रचार पर जोर देगी। दिल्ली के कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रचार अभियान समिति के प्रमुख आनंद शर्मा और रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मीडिया को इस बात की जानकारी देते हुए पार्टी का लोगो भी जारी किया। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में 'देश ने अच्छे दिन नहीं, खराब दिन देखे' हैं।

समाज का हर वर्ग प्रताडि़त महसूस कर रहा है

कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा कि देश का नौजवान, रोजगार के लिए न्याय मांगता है। आज समाज का हर वर्ग सरकार से न्याय मांग रहा है। पिछले पांच सालों के दौरान सरकार ने लोगों को सुनहरे सपने दिखाकर उसके भरोसे को तोड़ने का काम किया। उन्‍होंने कहा कि समाज का हर वर्ग आज प्रताड़ित महसूस करता है।

न्‍याय के इर्द-गिर्द केंद्रित होगा प्रचार अभियान

आनंद शर्मा ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस का अभियान 'न्याय’ के इर्द-गिर्द केंद्रित होगा। यह शब्द न केवल पार्टी की प्रस्तावित न्यूनतम आय गारंटी योजना के लिए है बल्कि समाज के सभी वर्गों को न्याय प्रदान करता है।

इस बार गरीबी पर वार होगा

इसके अलावा कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट कर बताया है कि इस बार 'गरीबी पर वार होगा, सपना ये साकार होगा। कांग्रेस सरकार में सशक्त गरीब परिवार होगा।'

जावेद अख्‍तर ने लिखा पार्टी का थीम सॉन्‍ग

लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस का थीम सॉन्ग 'मैं ही तो हिंदुस्तान हूं' होगा। इस गीत को जावेद अख्तर ने लिखा है और निखिल आडवाणी ने इसका निर्देशन किया है।

राहुल गांधी ने पहले ही कर दिया था 'न्‍याय' का ऐलान

बता दें कि कांग्रेस का घोषणापत्र जारी होने से पहले ही पार्टी अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने 'न्याय' का ऐलान कर दिया था। इस बात का ऐलान उन्‍होंने हाल ही में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम द्वारा तैयार घोषणा पत्र प्रारूप पर कांग्रेस वर्किंग कमेटी द्वारा विचार-विमर्श के बाद किया था। बैठक के बाद पार्टी अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि अगर वे सत्ता में आते हैं तो देश के 20 फीसदी गरीब परिवारों को हर साल 72 हजार रुपए सालाना राशि उपलब्ध कराएंगे। इसके लिए कांग्रेस पार्टी 'न्यूनतम आय योजना' (न्‍याय) शुरू करेगी।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.

Updated on:
7 Apr 2019, 6:12 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मॉक संसद में CEC ज्ञानेश कुमार पर ‘प्रतीकात्मक महाभियोग’, राहुल बोले- विपक्ष के नेता के बगीचे में रखा खतरनाक हथियार

‘महाभियोग जनता नहीं, संसद करती है’: राहुल गांधी के ‘चलो दिल्ली’ मार्च पर शिवसेना का निशाना, दिवाली पर 10000 करोड़ के नुकसान का दावा

Punjab Election 2027: पंजाब में कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की लिस्ट कब करेगी जारी? सचिन पायलट ने दी जानकारी

Indira Gandhi Death Anniversary: कैसे पुत्रमोह में इंदिरा गांधी ने लिए ये फैसले, वफादार मंत्री लगे किनारे! प्रणब मुखर्जी का बढ़ा कद

जम्मू कश्मीर में इस्तीफे से पहले NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का बड़ा बयान, हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर भी कही बात