31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लालू से मिलने की अनुमति न मिलने पर तेजस्‍वी यादव ने कहा- ‘फासीवादी सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे’

  नियमों का हवाला देकर तेजस्‍वी को लालू से मिलने की अनुमति नहीं दी। रिम्‍स के इस रवैये से नाराज तेजस्‍वी यादव ने दी सख्‍त चेतावनी। तेजस्‍वी यादव ने कहा लालू यादव के खिलाफ साजिश जारी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 7 Apr 2019, 1:01 PM IST

Tejashwai

लालू यादव से मिलने की अनुमति न मिलने पर नाराज तेजस्‍वी यादव ने कहा- 'फासीवादी सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे'

नई दिल्‍ली। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव रांची रिम्‍स में इलाज करा रहे अपने पिता और आरजेडी प्रमुख लालू यादव से मिलने पहुंचे थे। लेकिन रिम्‍स प्रशासन ने नियमों का हवाला देते हुए उन्‍हें लालू से मिलने की अनुमति नहीं दी। रिम्‍स प्रशासन के इस रवैये सख्‍त नाराज तेजस्‍वी यादव ने ट्वीट कर बताया कि तानाशाह और अमानवीय भाजपाई सरकार मुझे रांची अस्पताल में इलाजरत पिता से मिलने नहीं दे रही है। अगर यही रवैया जारी रहा तो हम फासीवादी सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे।

लालू के खिलाफ जारी है साजिश

आरजेडी नेता तेजस्‍वी यादव ने ट्वीट में कहा है कि मैं, अपने पिता से मिलने की प्रतीक्षा में हूं। तानाशाही भाजपा सरकार नियमानुसार एक बेटे को अपने पिता से मिलने की भी इजाजत नहीं दे रही है। लालू जी के साथ साजिश जारी है। लालू जी जेलकर्मियों की सुरक्षा में हैं और रिम्‍स में उनका इलाज चल रहा है। इसके बावजूद उनके कमरे में रोज छापेमारी जारी है।

हाथ मिला लेते तो 'चारा' भाईचारा घोटाला हो जाता

अपने ट्वीट में उन्‍होंने बताया है कि दो सप्ताह पहले रिम्‍स के डॉक्टरों ने जेल अधीक्षक को लालू जी का ईको और X-Ray कराने को कहा था। लेकिन दूसरी बिल्डिंग में ले जाने के लिए जरूरी सुरक्षा न मिलने से उनका इलाज नहीं हो पा रहा है। यह अन्याय है। आरजेडी के प्रमुख के साथ सही व्यवहार नहीं किया जा रहा है। यह सरासर मानवीय मूल्यों का उल्लंघन है। अगर लालू जी भाजपा के साथ हाथ मिला लेते तो आज हिंदुस्तान के राजा हरीशचंद्र होते। तथाकथित चारा घोटाला दो मिनट में भाईचारा घोटाला हो जाता और लालू जी का DNA बदल जाता।

TDP उम्मीदवारों के ठिकानों पर आईटी विभाग का छापा, विरोध में धरने पर बैठे चंद्रबाबू नायडू

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.

बड़ी खबरें

View All

राजनीति