Saroj Pandey attacked Congress: राज्यसभा सांसद डॉ. सरोज पांडेय ने कहा, छत्तीसगढ़ की जनता के पैसे पर कांग्रेस की जो महफिलें सजा रही है।
रायपुर। Saroj Pandey attacked Congress: राज्यसभा सांसद डॉ. सरोज पांडेय ने कहा, छत्तीसगढ़ की जनता के पैसे पर कांग्रेस की जो महफिलें सजा रही है। उनमें जिस निम्न स्तर की टिप्पणियां कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री कर रहे हैं, वह जनता देख रही है। उसके (CG Politics) पैसे का किस तरह दुरुपयोग किया जा रहा है। प्रदेश की जनता यह सब देख रही है।
उन्होंने कहा, पीएम मोदी की हर बात गारंटी होती है। छत्तीसगढ़ की जनता के धन की बर्बादी करके कांग्रेस अगर यह सोंचती है कि जनता उसके झूठे प्रचार पर भरोसा कर लेगी तो कांग्रेस को यह गलतफहमी मुबारक हो। छत्तीसगढ़ की जनता को कांग्रेस सरकार पर जरा सा (Saroj Pandey attacked Congress )भी भरोसा नहीं है। इसलिए वह भरोसे के सम्मेलन कर रही हैं। प्रदेश कांग्रेस के आयोजनों को सरकारी कार्यक्रम का रूप दिया जा रहा है। यदि यह सरकारी कार्यक्रम है तो मल्लिकार्जुन खरगे इनमें राजनीतिक बातें कैसे कर रहे हैं?