राजनीति

कर्नाटक उपचुनाव में शिकस्त, भाजपा में शामिल हो सकते हैं कांग्रेस-जेडीएस के कई नेता

कर्नाटक उपचुनाव में भाजपा को मिली 15 से 12 सीटें। भाजपा कर्नाटक प्रभारी ने कहा- घमासान मचना तय। हार स्वीकारते हुए सिद्धारमैया-गुंडु ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Dec 2019, 7:25 AM IST
कर्नाटक के विपक्षी नेता बोले- पाला बदलने वाले पूर्व विधायकों ने खुद खोल दी पोल
कर्नाटक के विपक्षी नेता बोले- पाला बदलने वाले पूर्व विधायकों ने खुद खोल दी पोल

नई दिल्ली। कर्नाटक में 15 सीटों के उपचुनाव में कांग्रेस-जनता दल(एस) की करारी हार के बाद भाजपा में उत्साह है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और कर्नाटक प्रभारी पी मुरलीधर राव ने कहा कि नतीजों के बाद कांग्रेस और जेडीएस के अंदरखाने नेताओं के बीच घमासान मचना तय है।

राव ने कहा कि दोनों दलों का अस्तित्व संकट में पड़ चुका है, ऐसे में तमाम नेता भाजपा में आने के लिए लाइन लगा सकते हैं। 5 दिसंबर को हुए मतदान के बाद सोमवार को आए नतीजों में भाजपा को 15 में से 12 सीटें जहां मिलीं, वहीं कांग्रेस को महज दो सीटों से संतोष करना पड़ा। होसकोटे सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिली।

कर्नाटक उपचुनाव में भाजपा को जीत दिलाने वाले प्रमुख रणनीतिकारों में शुमार पी. मुरलीधर ने कहा, "नतीजों ने साफ कर दिया है कि अब अगले साढ़े तीन वर्ष तक राज्य में बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व में भाजपा की स्थिर सरकार रहेगी। उपचुनाव में जनता को अस्थिर और स्थिर सरकार में से किसी एक को चुनना था। मगर राज्य की जनता ने भाजपा के खाते में 12 सीटें डालकर स्थिर सरकार चुनना ज्यादा जरूरी समझा।"

राष्ट्रीय महासचिव पी मुरलीधर राव ने कहा कि कर्नाटक में मांड्या और चिक्कबलपुर सीट पर पहली बार हुई भाजपा की जीत से साबित हुआ कि राज्य की जनता पार्टी की नीतियों को पसंद कर रही है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव के बाद दक्षिण भारत में भाजपा का मिशन और तेज होने के साथ पार्टी का भविष्य और सुनहरा होगा।

Updated on:
10 Dec 2019, 7:25 AM IST
Published on:
Also Read
View All
राहुल के राजनीति में आने पर सोनिया गांधी ने क्यों नहीं किया विरोध? किताब में किया खुलासा, राजीव को राजनीति से दूर रहने की दी थी सलाह

अजित पवार की मौत के पीछे सुनील तटकरे का हाथ? रामदास कदम के आरोपों पर भड़के NCP प्रदेश अध्यक्ष, बोले- आगरा जाकर इलाज कराएं

रायगंज एनकाउंटर पर अधीर रंजन चौधरी का हमला, बोले- पुलिस को ‘ट्रिगर-हैप्पी’ बना रही बंगाल सरकार

हरियाणा CM नायब सैनी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- पंजाब के किसान ढूंढ रहे हैं, मान सरकार ने 5 साल में सिर्फ चुटकुले सुनाए

दिल्ली में प्रदूषण पर सियासत तेज, गोपाल राय ने भाजपा सरकार को घेरा; ग्रीन पटाखों पर मांगा जवाब