राजनीति

मोदी को टक्कर देने के लिए कांग्रेस लेकर आई ‘अपनी बात राहुल के साथ’

इस वीडियो को शेयर करते हुए राहुल गांधी ने लिखा, 'उन्हें छात्रों से बात कर के बहुत कुछ सीखने को मिला है।
2 min read
• •
Updated: 6 Feb 2019, 12:56 PM IST
rahul gandhi
मोदी को टक्कर देने के लिए कांग्रेस लेकर आई 'अपनी बात राहुल के साथ’

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी की राह पर चलते नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी की तरह जनता से संवाद स्थापित करने के लिए राहुल गांधी युवा छात्रों से मिल रहे हैं और उनकी मन की बात जान रहे हैं। मंगलवार को राहुल गांधी ने इससे जुड़ा एक वीडियो अपने ट्वीटर अकांउट पर शेयर किया। इस वीडियो में वह दिल्ली में छात्रों के साथ डिनर करते और बात करते नजर आए। बता दें कि राहुल के इस वीडियो को पीएम मोदी के कार्यक्रम मन की बात कि तरह देखा जा रहा है, क्योंकि इस वीडियो को हैस टैग 'अपनी बात राहुल के साथ' (#ApniBaatRahulKeSaath) के साथ शेयर किया गया है।

वीडियो राहुल छात्रों से कर रहे हैं ये बातें

इस वीडियो को शेयर करते हुए राहुल गांधी ने लिखा, 'उन्हें छात्रों से बात कर के बहुत कुछ सीखने को मिला है। उन्होंने कहा, 'मैं दिल्ली में कुछ दिनों पहले देश भर से आए कुछ छात्रों से मिला और उनके साथ रात का खाना। मेरे लिए यह अनुभव काफी दिलचस्प था। मैंने विचारों के आदान-प्रदान से बहुत कुछ सीखा।’ बता दें कि इस वीडियो में छात्र कांग्रेस अध्यक्ष से देश के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात करते नजर आए।

राहुल ने खुद की किया इट्रोड्यूस

वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल गांधी ने खुद को छात्रों के सामने इट्रोड्यूस कराया। उन्होंने छात्रों से कहा, मैं राहुल गांधी हूं। मैं कांग्रेस का अध्यक्ष बोल रहा हूं।' राहुल ने कहा, ' मैंने युवाओं से बातचीत करने का विचार इसलिए किया ताकि वह जान सकें कि युवा क्या सोच रहे हैं।' वहीं, इस वीडियों में छात्र भी राहुल गांधी की बातों को ध्यान से सुनते नजर आए।

लोकसभा चुनाव से जुड़ा है वीडियो?

बता दें कि राहुल के इस वीडियो को 2019 के लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जार है। याद हो की 2014 के आम चुनाव में पीएम मोदी ने जनता से संवाद स्थापित करने के लिए चाय पर चर्चा शुरू की थी, जो बेहद मशहूर हुआ था। राहुल के इस वीडियो को भी उसी समझा जा रहा है।

Updated on:
6 Feb 2019, 12:56 PM IST
Published on: