राजनीति

अधीर रंजन चौधरी ने साधा सेना प्रमुख पर निशाना, बोलें कम और काम ज्यादा करें

ट्वीट कर चौधरी ने दी सेना प्रमुख नरवणे को चुप रहने की सलाह। नरवणे ने कहा था सेना पीओके को कब्जे में लेने को पूरी तरह तैयार। चौधरी का यह बयान बन सकता है कांग्रेस के लिए मुसीबत।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Jan 2020, 7:49 PM IST
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी (फाइल फोटो)
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी (फाइल फोटो)

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने रविवार को नए सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे पर उनके पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को लेकर दिए गए बयान पर निशाना साधा। चौधरी ने नरवणे को सलाह देते हुए कहा, "वह बोलें कम और काम ज्यादा करें।" हालांकि चौधरी का यह बयान कांग्रेस के लिए मुसीबत बन सकता है।

चौधरी ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा, "नए सेना प्रमुख जी संसद ने पहले ही वर्ष 1994 में पीओके को लेकर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर दिया था। सरकार कार्रवाई करने और निर्देश देने के लिए स्वतंत्र है। यदि आप पीओके पर कार्रवाई करने के लिए इतने ही इच्छुक हैं, तो मेरी सलाह है कि आप सीडीएस (चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ) और पीएमओ (प्रधानमंत्री कार्यालय) से बातचीत करें। कम बोलें, काम ज्यादा करें।"

जनरल नरवणे ने अपने हाल ही के साक्षात्कार में कहा था कि यदि संसद चाहे, तो भारतीय सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को भारत में मिलाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

चौधरी ने इससे पहले तब विवाद को जन्म दे दिया था, जब उन्होंने लोकसभा में कहा था कि संसद जम्मू एवं कश्मीर से संबंधित अनुच्छेद 370 को रद्द नहीं कर सकती है, क्योंकि प्रदेश का मुद्दा संयुक्त राष्ट्र में लंबित पड़ा हुआ है।

इसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी और अब लगता है कि उनके इस ट्वीट ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक और मौका दे दिया है, जिसके माध्यम से पार्टी पीओके पर कांग्रेस के रुख को लेकर उसे निशाने पर ले सकती है।

Updated on:
12 Jan 2020, 7:49 PM IST
Published on:
Also Read
View All
परिसीमन बिल का डीएमके ने क्यों किया समर्थन? पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन की आ गई प्रतिक्रिया

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति चुनाव: ‘किंगमेकर’ रही शंकरीबाई ने पलट दिया पूरा गेम, जानें कौन जीता

अशोक चौधरी ने क्यों छोड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी? जानिए पूरा मामला, विवाद उठाने वाले अफसर का भी हुआ था तबादला

छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी लोकसभा-विधानसभा सीटें? 45 सीटों पर महिला आरक्षण का भी बन सकता गणित, ऐसे हो सकता है बंटवारा

परिसीमन बिल से बदल जाएगा लोक सभा सीटों का गणित! यूपी में 80 से 120 और तमिलनाडु में 39 से 59 होंगी सीटें, जानें राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल