राजनीति

गठबंधन पर सोनिया गांधी के इस करीबी नेता का बड़ा बयान, शिवसेना की बढ़ा सकता है मुश्किल

शिवसेना से गठबंधन पर कांग्रेस और एनसीपी दोनों के ही अंदर अभी चिंतन चल रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Nov 2019, 12:55 PM IST
congress_1.jpg

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में सियासी उठापटक लगातार जारी है। शिवसेना की ये कोशिश है कि वो एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बना ले, लेकिन अभी कांग्रेस और एनसीपी के अंदर ही ये घमासान चल रहा है कि शिवसेना को सरकार बनाने के लिए समर्थन दिया जाए या फिर नहीं। कांग्रेस और एनसीपी दोनों ही इस बारे में बहुत सोच-विचार कर रही हैं और लगातार बैठकों का दौर भी जारी है। इस बीच खबर ये आई है कि यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी के करीबी कहे जाने वाले अहमद पटेल का कहना है कि अभी शिवसेना से गठबंधन का कुछ कहा नहीं जा सकता।

एनसीपी-कांग्रेस के इन बयानों से अभी चल रही है खींचतान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अहमद पटेल ने पार्टी की वर्किंग कमेटी की बैठक से पहले कहा, ‘अभी कुछ कहा नहीं जा सकता।’ अहमद पटेल के इस बयान से पहले एनसीपी के दिग्गज और पूर्व केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने भी कहा कि सरकार गठन को लेकर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

शिवसेना ने एनडीए से अलग होने का किया है फैसला

आपको बता दें कि शिवसेना ने एनसीपी चीफ शरद पवार के कहने पर एनडीए से अलग होने का फैसला किया है। इतना ही नहीं मोदी के मंत्रिमंडल (Modi Government Ministers) में शामिल शिवसेना नेता अरविंद सावंत (Arvind Sawant) ने भी इस्तीफे का ऐलान कर दिया है।

महाराष्ट्र कांग्रेस के 44 में से 7 विधायक नहीं हैं राजी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र कांग्रेस के 44 में से 7 विधायक शिवसेना के साथ मिलकर सरकार बनाने के पक्ष में नहीं हैं। हालांकि पार्टी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हाईकमान ही फैसला करेगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जनता ने हमें विपक्ष में रहने का फैसला दिया है और यही मौजूदा स्थिति है।

Updated on:
11 Nov 2019, 12:55 PM IST
Published on:
Also Read
View All
रायगंज एनकाउंटर पर अधीर रंजन चौधरी का हमला, बोले- पुलिस को ‘ट्रिगर-हैप्पी’ बना रही बंगाल सरकार

हरियाणा CM नायब सैनी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- पंजाब के किसान ढूंढ रहे हैं, मान सरकार ने 5 साल में सिर्फ चुटकुले सुनाए

दिल्ली में प्रदूषण पर सियासत तेज, गोपाल राय ने भाजपा सरकार को घेरा; ग्रीन पटाखों पर मांगा जवाब

‘मुश्किल था एक घूंट न लेना’, मुस्लिम किसान से दूध की बोतल लेकर पी गए हिमंत बिस्वा सरमा, जानें पूरा मामला

तेजस्वी यादव का PM मोदी पर साधा निशाना, बोले- बेरोजगारी और महंगाई पर बात क्यों नहीं करते? बिहार में कारखाने क्यों नहीं लगाए