सोशल साइट पर पीएम की रैली का पुराना वीडियो शेयर करने के बाद कांग्रेस सोशल मीडिया सेल की हेड दिव्या स्पंदना ट्रोल हो गई।
नई दिल्ली। भाजपा रैली का पुराना वीडियो शेयर करके कांग्रेस मुश्किल में घिरती नजर आ रही है। इसको लेकर कांग्रेस सोशल मीडिया हेड दिव्या स्पंदना सोशल नेटवर्किंग साइट पर खूब ट्रोल हो रही हैं। दरअसल, दिव्या स्पंदना ने शनिवार को टि्वटर पर यह वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियाे में भाजपा के खिलाफ नारेबाजी हो रही है। वीडियो दिखाई दे रहा है कि भीड़ राजस्थान की वसुंधरा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। भीड़ “मोदी तुझसे बैर नहीं, वसुंधरा तेरी खैर नहीं।” जैसे नारे लगा रहे हैं। कांग्रेस नेता दिव्या ने इस वीडियो को जयपुर में हुई पीएम मोदी की रैली से जुड़ा बताया था।
दरअसल, इस वीडियो के साथ दिव्या ने ट्वीट में लिखा था कई प्रयास के बाद भी मैं यह वीडियो फेसबुक पर शेयर नहीं कर पाई हूं, कोई इसको ट्राई करके मुझे बताएगााा क्या? दिव्या ने ट्वीट में लिखा था कि यह वीडियो पीएम मोदी की जयपुर रैली का है। यही नहीं ट्वीट में उन्होंने इस वीडियो का लिंक भी शेयर किया था। इसके बाद जब टि्वटर यूजर्स को पता चला कि यह वीडियो काफी पुराना है, तो उन्होंने दिव्या को जमकर खरी खोटी सुनाई। यूजर्स ने कांग्रेस सोशल मीडिया हेड से वीडियो हटाने और माफी मांगने की मांग की। यूजर्स ने यहां कहा कि अगर यह वीडियो नहीं हटाया गया तो इतने फेक वीडियो शेयर करेंगे कि कांग्रेस का आईटी सेल उनकी जांच करने में ही धराशायी हो जाएगा।
एक यूजर ने तो यह तक आरोप लगा दिया कि “कांग्रेसी अपनी गलतियों को कभी नहीं सुधारते हैं। इस घटना के बाद जब दिव्या को अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने न केवल वीडियो को हटाया, बल्कि सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी। बता दें कि यह पुराना वीडियो मार्च महीने का है।