राजनीति

कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने की उच्‍च स्‍तरीय जांच की मांग, दोषी पुलिसकर्मियों को मिले सजा

हम कानूनन गलत काम का समर्थन नहीं कर सकते नियामानुसार पुलिसकर्मियों को मिलनी चाहिए सजा

less than 1 minute read
photo6291977632824273218.jpg

नई दिल्‍ली। शुक्रवार तड़के हैदराबाद पुलिस एनकाउंटर पर कांग्रेस सांसद हुसैन दलवई ने कई सवाल उठाए हैं। कांग्रेस सांसद ने कहा है कि हैदराबाद मुठभेड़ गलत है। इसका समर्थन नहीं किया जा सकता है। पुलिस अपने हाथ में कानून ले रही है। पुलिस के इस रुख से सहमत नहीं हुआ जा सकता है। हुसैन दलवई ने इस एनकाउंटर की उच्‍च स्‍तरीय और स्‍वतंत्र जांच की मांग की है।

दोषी पुलिसकर्मी को मिले सजा

कांग्रेस सांसद हुसैन दलवई ने कहा है कि क्या हमें इसका समर्थन करना चाहिए? कांग्रेस सांसद हुसैन दलवई ने कहा कि कुछ लोग मुसलमानों और दलितों की लिंचिंग का समर्थन करते हैं। कानून के अनुसार सजा दी जानी चाहिए। अगर सजा नहीं मिला तो क्‍या लोग कानून को अपने हाथ में लेना शुरू कर देंगे। पूरी जांच होनी चाहिए और इस मुठभेड़ के लिए जिम्मेदार पुलिस को सजा मिलनी चाहिए।

10 पहले की घटना

बता दें कि 27 नवंबर को चार दरिदों ने एक महिला पशु चिकित्‍सक दिशा के साथ गैंगरेप किया था। इतना ही नहीं हैवानों ने दिशा को रेप के बाद जलाकर मार डाला था। इस मामले में पुलिस ने 28 नवंबर को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। हैदराबाद गैंगरेप मर्डर केस में चारों आरोपियों का शुक्रवार सुबह 3 से 6 बजे के बीच एनकाउंटर कर दिया गया है।

पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने क्राइम सीन रिक्रिएट के दौरान हमला कर दिया और हथियार छीनकर भागने की कोशिश करने लगे। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों को मार गिराया।

Updated on:
06 Dec 2019 09:11 pm
Published on:
06 Dec 2019 03:01 pm
Also Read
View All
BJP नेताओं पर कार्रवाई क्यों नहीं? ममता बनर्जी पर FIR दर्ज होने पर संजय राउत ने उठाए सवाल

‘ऑपरेशन टाइगर’ सच है या सिर्फ अफवाह? उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की बैठक, आज खत्म होगा सस्पेंस

क्या संसद में अलग बैठ सकता है काकोली घोष के नेतृत्व में TMC के बागी सांसद? नियमों का हवाला देते हुए अभिषेक मनु सिंघवी ने क्या कहा

Bengal Politics: ‘आने वाले समय में TMC पार्टी नहीं रहेगी, BJP में आना चाहते है नेता’, बागी सांसदों को लेकर केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने किया दावा

Punjab Election 2027: क्या है पंजाब की राजनीति में ओबीसी वोटों की अहमियत? नए समीकरण बनाने में जुटी बीजेपी