राजनीति

महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच कांग्रेस नेता का बड़ा बयान, बस कुछ देर का इंतजार बाकी

महाराष्ट्र में बढ़ा सियासी घमासान कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिया बड़ा बयान अब शाम 4 बजे बाद कभी भी हो सकता है बड़ा ऐलान
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Nov 2019, 12:42 PM IST
097.jpg

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में एक बार फिर सत्ता के खेल ने जोर पकड़ा है. चुनाव नतीजों के बाद सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी भारतीय जनता पार्टी ने राज्यपाल को बता दिया है कि वह सरकार बनाने में सक्षम नहीं है। इस बीच सोमवार को लगातार शिवेसना, एनसीपी और कांग्रेस के बीच सहयोग से सरकार बनाने की बात चल रही है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि महाराष्ट्र के मौजूदा हालातों पर कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में चर्चा हुई। फिलहाल महाराष्ट्र के विधायकों से चर्चा के बाद ही किसी भी तरह के नतीजे पर पहुंचेंगे।
महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच सबसे बड़ी खबर, कांग्रेस ने कर दिया ये ऐलान...अब तो

शिवसेना को समर्थन देने के मामले पर कांग्रेस अब भी अपने पत्ते नहीं खोल रही है। सोमवार रात 12 बजे तक का वक्त शिवसेना के पास बचा है। ऐसे में कांग्रेस और एनसीपी का समर्थन नहीं मिला तो रात से ही प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लग जाएगा।

कुल मिलाकर कांग्रेस ने गेंद अब अपने पाले में ले ली है, क्योंकि एनसीपी की बैठक के बाद भी यही बात कही जा रही है कि कांग्रेस से बातचीत के बाद चीजें सामने आएंगी।

एनसीपी कोर कमेटी की बैठक खत्म
एनसीपी की बैठक खत्म होने के बाद भी वो किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। सभी को कांग्रेस के फैसले का इंतजार है। ऐसे में किसी भी वक्त कांग्रेस इस पूरे सियासी घटनाक्रम से पर्दा उठा सकती है।

Published on: