
नई दिल्ली। कर्नाटक में काफी जद्दोजहद के बाद कांग्रेस और जेडीएस की सरकार बन चुकी है। कुमारस्वामी ने शुक्रवार को सदन में विश्वासमत हासिल कर लिया और राज्य को अपना उत्तराधिकारी मिल गया। लेकिन, सरकार बनते ही अब मंत्री बनने की रेस शुरू हो गई। इसिलए, कांग्रेस के कई विधायकों ने घर जाने की बजाय कहीं और कार रूख अख्तियार किया।
21 विधायक पहुंचे दिल्ली
जानकारी के मुताबिक, जैसे ही सदन में कुमारस्वामी ने विश्वसमत हासिल किया, कांग्रेस कई विधायक अचानक गायब हो गए। कयास लगाया जा रहा था कि काफी दिन से थके होने के कारण विधायक अपने-अपने घर जाएंगे, लेकिन कांग्रेस के कई विधायक दिल्ली की ओर रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि मंत्री बनने की चाहत में कई विधायक दिल्ली में अपनी सिफारिश करने और लॉबिंग करने पहुंच गए हैं। सीएम कुमारस्वामी के साथ विधान सौध में डिनर के बाद जेडीएस के विधायक अपने-अपने घर चले गए, क्योंकि कुमारस्वामी की कुर्सी अब सुरक्षित हो गई है। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस के कोटे के 21 मंत्रियों में अपना नाम शामिल करवाने के लिए कांग्रेस विधायकों ने दिल्ली की दौड़ लगा दी। कर्नाटक के एक वरिष्ठ विधायक का कहना है कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र में वापस जाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं मंत्री पद डिजर्व करता हूं, लेकिन दिल्ली में मेरा कोई गॉडफादर नहीं है। उन्होंने कहा कि हाई कमान को मेरिट पर ध्यान देकर मंत्री चुनने चाहिए जाति और क्षेत्र देखकर नहीं।
शुक्रवार को कुमारस्वामी ने किया बहुमत हासिल
गौरतलब है कि कर्नाटक में कुमारस्वामी ने शुक्रवार को विधानसभा में कांग्रेस-जेडीएस के 117 विधायकों ने समर्थन से बहुमत साबित किया। कुमारस्वामी के बहुमत साबित करने से पहले ही कांग्रेस को बड़ी सफलता मिली। स्पीकर चुनाव के लिए चल रही जोर आजमाइश में भाजपा और कांग्रेस गठबंधन दोनों ने अपने प्रत्याशी उतारे थे, लेकिन, एन वक्त पर भाजपा ने अपने प्रत्याशी सुरेश कुमार का नाम वापस ले लिया। इससे कांग्रेस विधायक के आर रमेश को विधानसभा का स्पीकर चुन लिया गया है।