राजनीति

अमित शाह के ‘वार’ पर कांग्रेस का पलटवार, ऐसी शर्मनाक भाषा उनके डीएनए में है

गुरुवार को अमित शाह ने विपक्षी दलों के नेताओं की तुलना सांप, नेवला, कुत्ते और बिल्लियों से कर दी थी।
2 min read
• •
Updated: 7 Apr 2018, 8:27 AM IST
Amit Shah in mumbai
Amit Shah in mumbai

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को अपना 38वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मुंबई में करीब 3 लाख कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी समेत पूरे विपक्ष पर जमकर हमला बोला था। अमित शाह ने इस दौरान कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दलों की तुलना 'सांप, कुत्ते, बिल्ली और नेवले' से कर दी थी। अमित शाह के इस बयान को लेकर अब विपक्ष बीजेपी पर हमलावर हो गया है।

भाकपा और टीएमसी बोली- शाह से ऐसे बयान की अपेक्षा नहीं
अमित शाह के इस बयान को लेकर कांग्रेस पार्टी समेत कई विपक्षी दलों ने इस बयान की कड़ी निंदा की है और कहा है कि वो (अमित शाह) वह राजनीतिक चर्चा को एक 'नए निचले स्तर' पर ले गए हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और टीएमसी ने अमित शाह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि कोई भी सत्तारूढ़ राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष से इस तरह के बयान की अपेक्षा नहीं रखता है।

कांग्रेस ने कहा- शर्मनाक भाषा उनके डीएनए में है
वहीं कांग्रेस पार्टी की तरफ से आनंद शर्मा ने कहा ने कहा कि अमित शाह की ये टिप्पणियां शर्मनाक हैं। उन्होंने कहा कि शाह का इस तरह से टिप्पणी देना, ये दिखाता है कि उनकी मानसिकता क्या है और वो बार-बार राजनीतिक चर्चा को निचले से निचले स्तर तक घसीट कर ले गए हैं। आनंद शर्मा ने कहा कि ऐसे नेता से आखिर उम्मीद भी क्या की जा सकती है, ये तो उनके डीएनए में है।

वहीं नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख उमर अब्दुल्ला ने भी ट्वीट किया, 'क्या भाजपा अध्यक्ष ने माननीय प्रधानमंत्री की प्राकृतिक आपदा से तुलना की ?

क्या कहा था अमित शाह ने
आपको बता दें कि मुंबई में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा था, '2019 चुनाव के लिए उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, ऐसे में विपक्षी दल एकजुटता की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जब भारी बाढ़ आती है तो सब कुछ बह जाता है। केवल एक वटवृक्ष बचता है और बढ़ते पानी से खुद को बचाने के लिए सांप, नेवला, कुत्ते और बिल्लियां और अन्य जानवर साथ आ जाते हैं। ' उन्होंने कहा था, 'मोदी बाढ़ के कारण सभी बिल्ली, कुत्ते, सांप और नेवला मुकाबला करने साथ आ रहे हैं।'

Published on: