राजनीति

कर्नाटक में सरकार की बढ़ी मुश्किलें, कांग्रेस ने चार विधायकों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई

कांग्रेस ने चार विधायकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।
less than 1 minute read
kar
कर्नाटक में सरकार की बढ़ी मुश्किलें, कांग्रेस ने चार विधायकों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई

नई दिल्ली। कर्नाटक में सियासी हलचल तेज होती जा रही है। सरकार पर एक बार फिर संकट मंडराते हुए नजर आ रहा है। क्योंकि, कांग्रेस ने अपने चार विधायकों के खिलाफ काफी कड़ी कार्रवाई की है। कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने चारों विधायक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्पीकर के सामने निलंबित करने की याचिका दी है।

चार विधायकों पर गिरी गाज

पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा है कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है कि 4 विधायकों के खिलाफ दल-बदल कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। सिद्धारमैया ने कहा कि उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को इस संबंध में पत्र लिखा है। जिसमें चारो विधायकों के खिलाफ दल-बदल कानून के तहत कार्रवाई करने के लिए कहा जाएगा। गौरतलब है कि कथित तौर पर पार्टी के व्हिप की अवमानना करते हुए कांग्रेस के 10 विधायक बुधवार को 10 दिवसीय बजट सत्र के पहले दिन सदन से गायब रहे थे, जिसे लेकर कांग्रेस का प्रदेश नेतृत्व बेहद नाराज था। जिसके चलते शुक्रवार को यह कार्रवाई की गई है।

कर्नाटक में एक फिर सियासी संकट

यहां आपको बता दें कि बजट पेश करने से पहले सीएम एचडी कुमारस्वामी ने कांग्रेस के विधायक उमेश जाधव को वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के चेयरमैन पद से हटा दिया। उनकी जगह प्रताप गौड़ा पाटिल नियुक्त किए गए हैं। इसके आलावा कर्नाटक में रायचूर से कांग्रेस विधायक बसनगौड़ा डड्डल को महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इस कारण कर्नटाक में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है।

Published on:
08 Feb 2019 02:38 pm