राजनीति

इस कैप्शन के साथ कांग्रेस ने ट्वीट किया पीएम मोदी और आसाराम के साथ वाला वीडियो

कांग्रेस ने अपने ट्वीट में पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि व्यक्ति की पहचान, उसकी संगत से होती है।
2 min read
• •
Updated: 25 Apr 2018, 2:47 PM IST
Asaram Wtih Modi
Asaram Wtih Modi

नई दिल्ली। रेप के मामले में आसाराम बापू को जोधपुर की अदालत ने दोषी करार दे दिया है और उम्रकैद की सजा भी सुनाई है। इस बीच इस मामले पर राजनीति भी शुरू हो गई है। कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पीएम मोदी और आसाराम बापू साथ-साथ नजर आ रहे हैं।

कांग्रेस ने कहा- व्यक्ति की पहचान उसकी संगत से होती है
कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट कर कहा है कि व्यक्ति की पहचान उसकी संगत से होती है। कांग्रेस की तरफ से जारी इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आसाराम साथ में दिख रहे हैं। इसके अलावा आसाराम की तारीफ करते हुए उनके भाषण का अंश भी दिखाया गया है, जिसमें मोदी कह रहे हैं कि जीवन में जब मुझे कोई नहीं जानता था, उस समय से बापू के आशीर्वाद हमें मिलता रहा है। इस वीडियो में आसाराम बापू भी नरेंद्र मोदी की तारीफ कर रहे हैं। मोदी की तारीफ करते हुए आसाराम कह रहे हैं कि जब धर्मसत्ता और राजसत्ता जब मिलते हैं, तो प्रजा का बेड़ा पार हो जाता है।

इन भाजपा नेताओं को देखा गया है आसाराम के कार्यक्रमों में
आपको बता दें कि आसाराम के साथ सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही नहीं बल्कि कई बड़े नेताओं को देखा जा चुका है। आसाराम के कार्यक्रमों में कई बड़े नेता शामिल होते आए हैं। इनमें सांसद, मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक भी शामिल हैं। इनमें ज्यादातर बीजेपी के ही बड़े नेताओं का नाम है। आसाराम के कार्यक्रमों में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी , भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी , वर्तमान में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को देखा जा चुका है।

कांग्रेस के नेताओं को भी देखा है आसाराम के साथ
इसके अलावा कांग्रेस के कई बड़े नेता भी आसाराम के कार्यक्रमों में देखे जा चुके हैं। इनमें कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह , जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला का नाम शामिल है। वहीं पीएम मोदी भी आसाराम के कार्यक्रमों में उस वक्त जाया करते थे, जब वो गुजरात के मुख्यमंत्री थे।

Published on:
Also Read
View All
बाल ठाकरे की 14वीं पुण्यतिथि पर एकनाथ शिंदे ने दी श्रद्धांजलि, कहा- आपके विचार और यादें हमेशा हमारे दिलों में

महाराष्ट्र: नगर परिषद में मटन पार्टी पर महायुति में घमासान! BJP ने कलेक्टर से की शिकायत, तो शिंदे सेना बिफरी

राहुल गांधी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह का जिक्र कर सुनाया किस्सा, बोले- पापा उनसे फोन पर बात कर रहे थे, तभी मम्मी-पापा में हुआ था झगड़ा

सोनिया गांधी की किताब के विमोचन में पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह, जानें पंजाब चुनाव से पहले क्या हैं इसके मायने?

राहुल गांधी को किरेन रिजिजू की 7 सलाह, बोले- खुद का मजाक बनवाया, देश को भी शर्मिंदा कराया