राजनीति

मिजोरम में किला बचाने में जुटी है कांग्रेस, शाह कर रहे हैं भगवा लहराने की घातक रणनीति पर काम

भाजपा न सिर्फ मिजोरम में अपनी जीत का खाता खोलने में जुटी बल्कि वह यहां सरकार बनाने की संभावना भी तलाश रही है।
2 min read
• •
Updated: 21 Nov 2018, 10:51 AM IST
saffron
मिजोरम में किला बचाने में जुटी कांग्रेस, शाह कर रहे हैं भगवा लहराने की घातक रणनीति पर काम

नई दिल्‍ली। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनाव की तरह मिजोरम विधानसभा का चुनाव नेशनल मीडिया में चर्चा में नहीं है। लेकिन इस बार यहां का चुनाव भी काफी दिलचस्‍प हो गया है। ऐसा इसलिए कि मिजोरम नॉर्थ ईस्‍ट का एकमात्र राज्य है जहां कांग्रेस की सरकार बची है। भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह यहां पर भी भाजपा की सरकार बनाने की घातक रणनीति पर काम कर रहे हैं। इसके लिए शाह उत्तर-पूर्व में कांग्रेस के पूर्ण सफाए की रणनीति पर काम कर रहे हैं। यानी भाजपा की पूरी तैयारी मिजोरम में भगवा लहराने की है। भाजपा न सिर्फ मिजोरम में अपनी जीत का खाता खोलने में जुटी बल्कि वह यहां सरकार बनाने की संभावना भी तलाश रही है।

22 नवंबर को मोदी का दौरा
उत्तर पूर्व में अपना एकमात्र किला बचाने की कोशिशों में जुटी कांग्रेस के लिए पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को एक रैली भी की। इस रैली में राहुल गांधी ने भाजपा को जमकर निशाने पर लिया और पार्टी को लोकतंत्र विरोधी करार दिया। वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी मिजोरम दौरे पर हैं। आगामी 22 नवंबर को पीएम मोदी भी मिजोरम दौरे पर जाने वाले हैं।

भाजपा के खतरनाक इरादे
भाजपा नेता हेमंत बिस्वा सरमा ने मीडिया से बातचीत में बताया है कि उनकी पार्टी चुनावों के बाद कांग्रेस के विधायकों के साथ कांग्रेस नेता और मिजोरम के मुख्यमंत्री पी ललथनहवला से भी सरकार गठन को लेकर बातचीत कर सकती है। ईसाई बहुल इस पर्वतीय राज्य में भाजपा अकेले चुनाव मैदान में है और कभी भी यहां से उसका एक भी उम्मीदवार जीत दर्ज नहीं कर पाया है।

सियासी हलचल तेज
मिजोरम में सरकार बनाने के लिए भाजपा चुनाव के बाद गठबंधन के सभी विकल्पों पर विचार कर सकती है। पवार्टी यहां पर गोवा प्‍लान को दोहरा सकती है। या फिर अरुणाचल प्रदेश की तरह पूरी की पूरी कांग्रेस का ही भाजपा में विलय कराने की योजना पर काम ककर सकती है। भाजपा नेता हेमंत बिस्वा सरमा के बयान से इस बात के संकेत मिल चुके हैं कि शाह की योजना मिजोरम को लेकर खतरनाक हैं। इस योजना को मूर्त रूप देने के लिए भाजपा मिजोरम के मुख्य विपक्षी दल एमएनएफ से भी चुनावों के बाद गठबंधन कर सकती है। वहीं मिजोरम में भाजपा अध्यक्ष जेवी लूना ने यह कहकर सियासी हलचल बढ़ा दी है कि उनकी पार्टी चुनावों के बाद कांग्रेस के साथ भी गठबंधन कर सकती है। जेवी लूना का बयान हेमंत बिस्वा सरमा के बयान की पुष्टि करता दिखाई दे रहा है। आपको बता दें कि मिजोरम में 28 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जिसके लिए चुनाव प्रचार चरम पर है

Published on:
Also Read
View All