करीब सात दशक से ब्यावर को जिला बनाने की चल रही मांग पूरी नहीं हो सकी। जबकि जल व जिले की मांग को लेकर किए गए पैदल यात्रा व आमरण अनशन को लेकर विधायक शंकरसिंह रावत चर्चा में रहे। जवाजा के 199 गांवों को बीसलपुर परियोजना से जोडऩे के लिए पांच साल पहले ही स्वीकृति व बजट मिल गया। अब तक अधिकांश गांवों में पानी नहीं पहुंच सका। कुछ गांवों में सप्लाई शुरु हुई है लेकिन यहां कम पानी ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहा है।