राजनीति

राहुल गांधी ने फटा कुर्ता दिखाया, PM के योग का मजाक उड़ाया

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने संघ को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा, आरएसएस ने 52 साल तक तिरंगा नहीं फहराया। नागपुर में आरएसएस के दफ्तर पर तिरंगा नहीं था।
2 min read
Jan 16, 2017
congress vice president rahul gandhi in uttarakhan
congress vice president rahul gandhi in uttarakhand rally
देहरादून. उत्तराखंड की रैली में एक बार फिर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने रैली में अपना फटा कुर्ता दिखाते हुए खुद को गरीबों का नेता करार दिया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग का मजाक उड़ाते हुए उन्हें और तपस्या करने की सलाह दे डाली। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने संघ को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा, "तिरंगे के लिए देश के लाखों लोगों ने कुर्बानी दी। तिरंगे के लिए जवान गोली खाते हैं। लेकिन आरएसएस ने 52 साल तक तिरंगा नहीं फहराया। नागपुर में आरएसएस के दफ्तर पर तिरंगा नहीं था।"

राहुल ने फिर कहा- डरो मत, डटे रहो

राहुल ने कहा, मैं 7-8 महीने से रिसर्च कर रहा हूं। यहां तक कि अपनी पार्टी के बारे में गूगल पर सर्च भी किया, लेकिन समझ नहीं पाया कि क्यों BJP-RSS हमारी पार्टी को खत्म करना चाहते हैं? हाथ का निशान हर धर्म में दिखाई देता है। उन्होंने महिलाओं से कहा- डरो मत। सेना, किसान और मजदूर से हम कहते हैं कि डरो मत, समस्या के आगे खड़े रहो। मोदीजी ने पूरे देश को डराकर रखा है। कहते हैं कि पेटीएम नहीं है तो यहां से बाहर निकलो। जिस तरह एक मिनट में नोटबंदी का फैसला लिया, वैसे ओआरओपी का क्यों नहीं लिया?

7 प्वाइंट्स में राहुल गांधी का पूरा भाषण

#1. आरबीआई पर : "जो मोदी सरकार हमारे देश के साथ कर रही है, क्या वो एक स्वस्थ लोकतंत्र की निशानी है? आरबीआई, जो देश की वित्तीय आत्मा है, उसे एक मिनट में मार दिया गया।

#2. खादी विवाद पर : "मोदीजी खादी के प्रतिनिधि बन गए है। एक मंत्री (हरियाणा के अनिल विज) कहते हैं कि मोदी, गांधीजी से भी बड़े ब्रांड हैं। अब रामलीला में भगवान राम भी मोदी का मास्क पहनेंगे। अब हर जगह मोदी ही दिखेंगे।

#3. खादी कैलेंडर पर मोदी की फोटो पर: "खादी ग्राम उद्योग के कैलेंडर पर गांधीजी के जगह मोदीजी की तस्वीर लगाई गई। जिसने तिरंगे के लिए सीने पर तीन गोली खाई, उसकी तस्वीर हटा दी गई। चरखा गरीबों का खून-पसीना है। एक तरफ मोदीजी इसके साथ फोटो लेते हैं, दूसरी तरफ दिन में 50 उद्योगपतियों से घिरे रहते हैं।

#4. गरीबी पर : "नरेंद्र मोदी गरीबों की बात करते हैं, पर गरीबों के बीच नहीं जाते। देखिए मैं फटा कुर्ता भी पहनता हूं।"

#5. कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर : "कांग्रेस का कार्यकर्ता बब्बर शेर कार्यकर्ता है और बीजेपी का कार्यकर्ता लोगों को डराने वाला कार्यकर्ता है। बीजेपी धर्मों को बांटने का काम करती है और हम जोड़ने का, यह फर्क है कांग्रेस और बीजेपी में।"

#6. पीएम के योग पर : "मोदीजी थोड़ी तपस्या कीजिए। पद्मासन लगा लीजिए। दुनिया को दिखना चाहिए कि हमारे पीएम ने तपस्या की है और वो योग के एंबेसडर हैं।

#7. मोदी की केदारनाथ यात्रा पर : "मैं हेलीकॉप्टर से नहीं पैदल गया (केदारनाथ)। इस यात्रा ने मुझे तपस्या करना सिखाया।
Published on:
16 Jan 2017 05:23 pm