
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस( Coronavirus in india ) का संक्रमण तेजी के साथ फैलता जा रहा है। यही वजह है कि भारत में कोरोना वायरस ( Coronavirus Case in India ) के मरीजों की संख्या 53 लाख को पार कर गई है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो कोरोना वायरस ( Coronavirus outbreak ) के 93,337 केस सामने आए हैं। इस बीच कर्ना्टक से बड़ी खबर सामने आई है। यहां राज्य के उप मुख्यमंत्री अश्वत नारायण कोरोना वायरस संक्रमित ( Ashwat Narayan Corona virus infected ) पाए गए हैं। वह अब होम आइसोलेशन में हैं। नारायण ने कहा, "सोमवार से मानसून सत्र शुरू होने से पहले, मैंने कोविड-19 टेस्ट करवाया और रिजल्ट पॉजिटिव आया। मैं एसिम्पटोमिक हूं और होम आइसोलेशन ( Home isolation ) में रहूंगा।"
आपको बता दें कि भारत समेत दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों में कोरोनावायरस (Coronavirus) का खौफ देखने को मिल रहा है। अभी तक 3.04 करोड़ से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। कर्नाटक स्वास्थ्य नारायण(51) सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के तीन उप मुख्यिमंत्रियों में से एक हैं और मालोश्वरम विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। उनके अलावा राज्य में अन्य दो उप मुख्यमंत्री गोविंद करजोल और लक्ष्मण सावदी हैं। उप मुख्यमंत्री नारायण ने जानकारी देते हुए कहा कि मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से एहतियात बरतने की अपील करता हूं।
गौरतलब है कि देश के कमोबेश सभी राज्य कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। जबकि कई राज्य ऐसे भी हैं, जो कोरोना संकट से मुक्त हो चुके थे। लेकिन प्रवासी मजदूरों के आवागमन के बाद राज्यों में एकबार फिर कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ी हुई दिखाई दी। देश में कोरोना से प्रभावित राज्यों की सूची में महाराष्ट्र सबसे अव्वल बना हुआ है। सरकारी आंकड़ों की बात करें तो देश में केवल सितंबर महीने में अब तक 16,86,769 नए संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि इस घातक बीमारी की वजह से 21,150 लोगों की मौत हुई। कुल सक्रिय केसों की संख्या 10,13,964 है।