राजनीति

डीडीसी चुनाव से पीएम नरेेंद्र मोदी का सपना हुआ पूरा: अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की जनता को 70 वर्षों में पहली बार डीडीसी चुनाव में मतदान का अवसर मिला।
less than 1 minute read
DDC election fulfills PM Narendra Modi's dream: Anurag Thakur
DDC election fulfills PM Narendra Modi's dream: Anurag Thakur

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में हुए डीडीसी चुनावों के बाद देशभर से नेताओं की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। आज चुनावों की काउंटिंग हो रही है। जिस पर केंद्रीय मंत्री और डीडीसी चुनाव के लिए भाजपा प्रभारी अनुराग ठाकुर की ओर से बयान आया है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की जनता को 70 वर्षों में पहली बार डीडीसी चुनाव में मतदान का अवसर मिला। खुशी की बात है कि लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मोदी जी का जो सपना था कि नीचे तक पंचायत, बीडीसी और डीडीसी के चुनाव हों वह पूरा हुआ। यह लोकतंत्र की जीत है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि निश्चित तौर पर भाजपा अच्छा प्रदर्शन करेगी। लोग चाहते हैं कि नया नेतृत्व उभरकर आगे आए। जहां एक ओर नए नेतृत्व को आगे आने का अवसर मिलेगा वहीं लोगों को अच्छे प्रतिनिधि मिलेंगे ताकि स्थानीय स्तर पर विकास हो सके। आपको बता दें कि डीडीसी चुनावों केे बाद आज मतगणना हो रही है। जिसमें कई नेताओं की साख जुड़ी हुई है।

Updated on:
22 Dec 2020 02:32 pm
Published on:
22 Dec 2020 02:25 pm