राजनीति

दिल्ली: अरुण जेटली की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे उपराष्ट्रपति नायडू व अमित शाह, PM नहीं हो पाए शामिल

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहे समारोह में भजन गायक अनूप जलोटा ने विशेष प्रस्तुति दी
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Sep 2019, 6:43 PM IST
y.png

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में आज यानी मंगलवार को पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

श्रद्धांजलि सभा में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।

समारोह में भजन गायक अनूप जलोटा ने विशेष प्रस्तुति दी।

हालांकि श्रद्धांजलि सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहुंचने की उम्मीद भी जताई जा रही थी, लेकिन वह शाम 7.30 अपने रूस दौरे के लिए रवाना होंगे।

जिसके चलते उनका आना संभव न हो सका। गौरतलब है कि पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का 23 अगस्त को निधन हो गया था।

अरुण जेटली का पार्थिव शरीर पहले उनके आवास और फिर भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय पर रखा गया था।

आपको बता दें कि जेटली के निधन के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में थे। जिसके चलते वह पूर्व वित्त मंत्री के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे।

हालांकि प्रधानमंत्री ने जेटली की पत्नी संगीता जेटली और बेटे रोहन जेटली से फोन पर बात की थी। इस दौरान जेटली परिवार से पीएम मोदी से उनका विदेशी दौरा रद्द न करने की अपील की थी।

26 अगस्त को विदेशी दौरे से लौटकर पीएम मोदी सीधा जेटली के घर गए थे।

Updated on:
3 Sep 2019, 6:43 PM IST
Published on:
Also Read
View All
UP में कांग्रेस की ज्यादा सीटों की मांग के पीछे क्या है सियासी गणित? राहुल गांधी के बढ़ते प्रभाव से लेकर इमरान मसूद की भूमिका तक समझिए पूरी रणनीति

परिसीमन बिल पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया ‘पीठ में छुरा घोंपने’ का आरोप, शरद गुट के रुख पर ये कहा

पहली बार चूरू जिला परिषद पहुंचे 35 नए चेहरे, पराक्रम राठौड़ की सबसे बड़ी जीत; रोचक हुआ जिला प्रमुख चुनाव

रेवदर पंचायत समिति: बहुमत BJP के पास, फिर भी ‘प्रधान’ की कुर्सी पर घमासान; कांग्रेस की भी नजर

सिरोही पंचायत चुनाव: MP और राज्यमंत्री से लेकर 4 प्रधान तक BJP के, फिर भी करारी हार; क्या है हार की वजह