23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Political / उत्तराखंड: जननायक और पूर्व विधायक रणजीत सिंह वर्मा का निधन, अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

उत्तराखंड: जननायक और पूर्व विधायक रणजीत सिंह वर्मा का निधन, अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

उत्तराखंड के जननायक रणजीत सिंह वर्मा का निधन हो गया पूर्व विधायक की अंतिम यात्रा में दिखाई दी लोगों की भारी भरकम भीड़ देश की जानमानी हस्तियां उनके अंतिम संस्कार में शामिल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 3 Sep 2019, 4:37 PM IST

e3.png

नई दिल्ली। उत्तराखंड के जननायक रणजीत सिंह वर्मा का निधन हो गया है। मंगलवार को पूर्व विधायक रणजीत सिंह की अंतिम यात्रा में लोगों की भारी भरकम भीड़ दिखाई दी।

राजनीतिक पार्टियों से लेकर देश की जानमानी हस्तियां उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंची।

सुबह 10 बजे रणजीत सिंह के आवास से उनकी अंतिम यात्रा निकली। प्रदेश की राजधानी देहरादून के लक्खीबाग में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

आपको बता दें कि पूर्व विधायक रणजीत सिंह का सोमवार को सुबह 7 बजे निधन हो गया था।

हिमाचल: पालमपुर में होटल की लिफ्ट में फंसे CM जयराम ठाकुर, अफरा तफरी

जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक रणजीत ने सोमवार को जौलीग्रांट हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। उनकी पहचान न केवल एक राजनेता के रूप में थी, बल्कि उनको आंदोलनकारी के तौर पर भी जाना गया।

बताया जा रहा है कि रणजीत सिंह लंबे समय से बीमार थे, जिसके चलते उनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

गौरतलब है कि रणजीत सिंह अविभाजित उत्तरप्रदेश की मसूरी सीट से दो बार विधायक रहे थे।

केरल के CM के नाम राहुल गांधी का खत, पुल के पुर्निर्माण की रखी मांगी

AAP की बागी विधायक अलका लांबा ने सोनिया गांधी से की मुलाकात, कांग्रेस ज्वाइन करने की अटकलें तेज

उनके निधन की खबर पर राज्य के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शोक व्यक्त किया है। सीएम रावत ने कहा कि रणजीत सिंह ने पृथक उत्तराखंड के निर्माण में बड़ा योगदान दिया है।

जिसके लिए उनको हमेशा याद रखा जाएगा।