ये बात तो लगभग सभी जानते हैं कि धोनी ( MS Dhoni ) को क्रिकेट से कितना प्रेम है, लेकिन इसके अलावा और भी ऐसी चीज हैं जिससे माही को बेहद लगाव है और वो है बाईक, कार और डॉग। माही के पास हार्ले डेविडसन से लेकर डुकाटी तक कुल 23 बाइक्स है। माही के पास कॉन्फेडरेट एक्स 132 हैलकैट बाइक हैं, जो कि पूरे दक्षिण-पूर्वी एशिया में सिर्फ उनके पास है। उनके पास दो पालतू डॉग भी हैं, जिनमें जारा और एल्शेशियम सैम शामिल हैं। इसके अलावा माही के पास गाड़ियों का भी अच्छा खासा कलेक्शन है। इसमें हमर एच2, ऑडी क्यू 7 जैसी कई लगजरी गाड़ियां शामिल हैं।