दरअसल, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू ( Kullu ) से 18 किलोमीटर की दूरी पर मथान नामक स्थान पर भोलेनाथ का मंदिर स्थित है। ये एक रहस्यमयी शिव मंदिर ( shiv mandir ) है। जहां हर 12 साल में आकाशीय बिजली गिरती है। हालांकि, इस दौरान मंदिर को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं होता। पौराणिक कथा के अनुसार, यहां की विशालकाय घाटी सांप के रुप में है, जिसका वध भगवान शिव ( Lord Shiva ) के द्वारा किया गया था। वहीं बताया जाता है कि हर 12 साल में भगवान इंद्र पहले भोलेनाथ की आज्ञा लेते हैं और फिर यहां बिजली गिराते हैं। इस दौरान बिजली के गिरने से मंदिर का शिवलिंग खंडित हो जाता है। इसके बाद मंदिर के पूजारी खंडित शिवलिंग पर मरहम के तौर पर मक्खन लगाते हैं ताकि महादेव को दर्द से राहत मिल सके।