राजनीति

Delhi Election: सोनिया गांधी के कहने के बावजूद चुनाव लड़ने से पीछे हटे ये दिग्गज!

चुनाव से पहले ही कांग्रेस को लग चुका है झटका दो दिग्गज नेताओं ने चुनाव लड़ने से मना किया!
2 min read
• •
Updated: 16 Jan 2020, 12:58 PM IST
sonia_gandhi_aggresive.jpg

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। यहां 8 फरवरी को चुनाव होने हैं। आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले अपने 70 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। वहीं बीजेपी की लिस्ट भी जल्द आनेवाली है। लेकिन कांग्रेस नेता चुनाव मैदान में उतरने से पीछे हट रहे हैं।

दो दिग्गज नेताओं ने चनाव लड़ने से इंकार किया

एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से छपी रिपोर्ट के अनुसार- कांग्रेस के दो दिग्गज नेता तो पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के कहने के बावजूद चुनाव लड़ने से मना कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार- पूर्व दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन के बाद पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा ने भी इस बार चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है।

'आप' बिना जनाधार वाली पार्टी

दूसरी ओर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जेपी अग्रवाल ने अपने एक बयान में आम आदमी पार्टी (AAP) को बिना जनाधार वाली पार्टी कहा है। उनका मानना है कि इसीलिए इन्होंने इस बार लोकसभा चुनाव लड़ने वाले अपनी सीनियर नेताओं को भी टिकट दे दिया है। उन्होंने ये भी जोड़ा कि अगर उन्हें पार्टी की ओर से चुनाव मैदान में उतारने का निणर्य लिया गया, तो वे उसे मानेंगे।

चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका

विधानसभा चुनाव के पहले दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका लग चुका है। दिल्ली में कांग्रेस के पूर्वांचली चेहरा रहे महाबल मिश्रा के बेटे विनय मिश्रा 'आप' में चले गए है। आप ने उन्हें द्वारका से टिकट दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार माना जा रहा है कि महाबल मिश्रा की सहमति से उनके बेटे आप की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। मटियामहल से 5 बार कांग्रेस विधायक रहे शोएब इकबाल के चुनाव के पहले आप में शामिल हो चुके हैं। जानकारों के अनुसार, यह भी कांग्रेस के लिए नुकसान है। हालांकि कांग्रेस नेता इस तरह की किसी संभावना से इंकार कर रहे हैं।

जेएनयू हिंसा: छवि खराब करने की शिकायत लेकर महिला आयोग पहुंची आरोपी कोमल शर्मा

कांग्रेस का नहीं खुला था खाता

बता दें, साल 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था। कांग्रेस का कोई भी उम्मीदवार नहीं जीता था। इस चुनाव में 'आप' पर दिल्ली की जनता ने विश्वास जताया था। 'आप' ने दिल्ली विधानसभा की 67 सीटें जीती थीं। जबकि बीजेपी को 3 सीटें हासिल हुई थीं।

Updated on:
16 Jan 2020, 12:58 PM IST
Published on:
Also Read
View All
परिसीमन बिल का डीएमके ने क्यों किया समर्थन? पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन की आ गई प्रतिक्रिया

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति चुनाव: ‘किंगमेकर’ रही शंकरीबाई ने पलट दिया पूरा गेम, जानें कौन जीता

अशोक चौधरी ने क्यों छोड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी? जानिए पूरा मामला, विवाद उठाने वाले अफसर का भी हुआ था तबादला

छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी लोकसभा-विधानसभा सीटें? 45 सीटों पर महिला आरक्षण का भी बन सकता गणित, ऐसे हो सकता है बंटवारा

परिसीमन बिल से बदल जाएगा लोक सभा सीटों का गणित! यूपी में 80 से 120 और तमिलनाडु में 39 से 59 होंगी सीटें, जानें राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल