राजनीति

दिल्ली चुनाव : भाजपा सांसद परवेश वर्मा ने मुंह पर पट्टी बांध दिया धरना

धरने के दौरान चलाया जा रहा केजरीवाल का वीडियो केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर भी लगाया प्रतिबंध विवादित बयान देने के कारण लगाई प्रचार पर रोक
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Feb 2020, 9:56 AM IST
parvesh_verma_1.jpg

कुबोल बोल-बोलकर मीडिया में सुर्खियां बटोरने और चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ विरोध जताने के लिए भाजपा सांसद परवेश वर्मा ने एक अनोखा तरीका ईजाद किया है। भाजपा सांसद परवेश वर्मा मुंह पर पट्टी बांधकर शुक्रवार शाम अपने सरकारी निवास स्थान पर धरने पर बैठ गए। जिस जगह वर्मा सांकेतिक धरने पर बैठे हैं, उनके पीछे एलसीडी स्क्रीन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का वीडियो चलाया जा रहा है, जिसमें केजरीवाल पीएम मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए दिख रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर भी प्रतिबंध

गौरलतब है कि चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में विवादित बयान देने के मामले में भाजपा सांसद परवेश वर्मा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को तीन दिन और भाजपा सांसद परवेश वर्मा को चार तक चुनाव प्रचार करने से प्रतिबंधित कर दिया है। गुरुवार को आयोग की तरफ से कहा गया था कि ठाकुर अगले 72 घंटे तक और वर्मा 96 घंटे तक दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार नहीं कर सकेंगे।

विवादित बयान देने के कारण लगाई रोक

ध्यान रहे कि दोनों नेताओं पर दिल्ली चुनाव में सामाजिक टकराव फैलाने वाले विवादित बयान देने के कारण चुनाव प्रचार करने पर यह प्रतिबंध लगाया गया है।

Updated on:
1 Feb 2020, 9:56 AM IST
Published on:
Also Read
View All
छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी लोकसभा-विधानसभा सीटें? 45 सीटों पर महिला आरक्षण का भी बन सकता गणित, ऐसे हो सकता है बंटवारा

परिसीमन बिल से बदल जाएगा लोक सभा सीटों का गणित! यूपी में 80 से 120 और तमिलनाडु में 39 से 59 होंगी सीटें, जानें राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल

परिसीमन और आरक्षण: नेताओं के लिए बढ़ेगा सांसद बनने का मौका, जनता पर 600 करोड़ नकद का बोझ

परिसीमन बिल पर समर्थन के बदले सत्ता में हिस्सेदारी चाहती है शरद पवार की NCP? केंद्र में सुप्रिया सुले के लिए कैबिनेट पद की मांग की चर्चा

Dausa Pradhan Election Result: दौसा जिले की 14 पंचायत समितियों में कौन कहां से बना प्रधान? निशा मीना ने बनाया खास रिकॉर्ड