राजनीति

दिल्ली-NCR में मौसम का बदला मिजाज, आंधी तूफान के साथ झमाझम बारिश

बारिश से लोगों को मिली बड़ी राहत आंधी तूफान के साथ कई इलाकों में बूंदाबांदी अगले तीन दिन तापमान में और गिरावट होने के आसार
less than 1 minute read
rain in delhi
दिल्ली-NCR में मौसम का बदला मिजाज, आंधी तूफान के साथ झमाझम बारिश

नई दिल्ली: एनसीआर में अचानक मौसम ने करवट ली है। रविवार की शाम तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई है। अगले कुछ घंटे में तूफान के साथ और बारिश होने की संभावनाएं जताई गई हैं। कई जगहों पर ओले गिरने की भी खबरें आ रही है। एनसीआर के पास ओलावृष्टि होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। ओले गिरने से फसलों को नुकसान होने की आशंका है। हालांकि बारिश होने से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। अप्रैल माह में ही गर्मी चरम पर पहुंच गई थी।

बारिश से मिली राहत

गौरतलब है कि मौसम विभाग ने रविवार शाम राजधानी और एनसीआर में बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी, धूल भरी आंधी, गरज के साथ छीटें पड़ने का अनुमान जताया था। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में बारिश हुई। बता दें कि राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

उत्तर भारत में तापमान में गिरावट की संभावना

मौसम विभाग ने उत्तर भारत में तापमान में आंशिक गिरावट होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर भारत के कई राज्यों में उत्तर तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है। जबकि पश्चिमी राज्य महाराष्ट्र और आसपास के इलाकों में तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है।

Published on:
07 Apr 2019 09:36 pm