राजनीति

नोटबंदी ‘मूर्खतापूर्ण’ निर्णय, ‘पेटीएम’ है ‘पे टू मोदी’: राहुल गांधी

राहुल ने कहा कि जिस तरह से लोगों को परेशानी हो रही है लगता है उससे सरकार बेपरवाह है
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Dec 2016, 12:21 PM IST
Note Ban A Foolish Decision Says Rahul Gandhi
Note Ban A Foolish Decision Says Rahul Gandhi

नई दिल्ली। आज नोटबंदी के एक महीना पूरा होने के बाद विपक्ष ब्लैक डे मना रहा है। कांग्रेस के अलावा सारे विपक्षी दल इसमें शामिल हैं। संसद से सड़क तक विपक्ष ने मोर्चा खोल रहा है। संसद भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राहुल गांधी पीएम मोदी के खिलाफ जमकर हमला बोला। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी नोटबंदी को बोल्ड निर्णय बता रहे हैं, वह एक मूर्खतापूर्ण निर्णय था।




राहुल यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि संसद चलाना सरकार का काम है। वो नहीं चाहते की संसद चले। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हंस रहे हैं और लोगों की जान जा रही है। पूरे देश के लोग परेशान है। एक तरफ तो वो चुनावी रैलियां करते हैं लेकिन उन्हें संसद में बोलने के लिए समय नहीं है।


राहुल ने कहा कि जिस तरह से लोगों को परेशानी हो रही है लगता है उससे सरकार बेपरवाह है। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि अगर मुझे संसद में बोलने दिया जाएगा तो मैं साबित कर दूंगा कि कैसे पेटीएम, पे टू मोदी है।





आपको बता दें कि संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष नोटबंदी के खिलाफ मोर्चाबंदी किए हुए है। सारे विपक्षी दलों ने संसद परिसर में गांधी जी की मूर्ति के सामने खड़े होकर नोटबंदी में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी और सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया।
Published on: