राजनीति

बिहार के डिप्‍टी सीएम सुशील मोदी बोले, लालू परिवार में जारी जंग लोकसभा चुनाव में नया गुल खिलाएगी

बिहार में महागठबंधन टूट चुका है और नीतीश कुमार के आने से एनडीए पहले से ज्‍यादा मजबूत हुआ है।
2 min read
sushil modi
बिहार के डिप्‍टी सीएम सुशील मोदी बोले, लालू परिवार में जारी जंग लोकसभा चुनाव में नया गुल खिलाएगा

नई दिल्‍ली। बिहार के उप मुख्‍यमंत्री सुशील मोदी ने आरजेडी पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि लालू यादव के परिवार में पार्टी नेतृत्‍व को लेकर महाभारत छिड़ चुका है। उन्‍होंने कहा कि लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बीते सोमवार को पेट्रोलियम पदार्थो की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस के भारत बंद में शामिल नहीं हुए। उसके बाद वह पार्टी की अहम बैठक से भी खुद को दूर रखा। इन घटनाओं से साफ है कि लालू के परिवार में जंग जारी है। यह पारिवारिक संघर्ष जल्द ही नया गुल खिलाने वाला साबित होगा। ये बात उन्‍होंने बिहार भाजपा कार्यसमिति की संपन्‍न हुई बैठक के बाद कही।

पीएम मोदी पहली पसंद
भाजपा के वरिष्‍ठ नेता सुशील मोदी ने कहा कि नरेंद्र मोदी आज भी देश की जनता की पहली पसंद हैं। आगामी लोकसभा चुनाव नेतृत्वविहीन विपक्ष और पीएम मोदी के बीच होने वाला है। पीएम मोदी की लोकप्रियता पहले की तरह बरकरार है। विपक्ष के पास ऐसा कोई चेहरा नहीं है जो उन्‍हें टक्‍कर दे सके। मोदी सरकार के चार साल के कार्यकाल में विकास कार्य बड़े पैमाने पर हुए हैं। हर क्षेत्र में देश को मजबूती मिली है। इसलिए पीएम मोदी का दोबारा पीएम बनना तय है।

राष्‍ट्रवाद होगा बड़ा मुद्दा
डिप्‍टी सीएम सुशील मोदी ने कहा कि 2019 का लोकसभा चुनाव 65 प्रतिशत बनाम 35 प्रतिशत के बीच की लड़ाई है। बिहार के 65 प्रतिशत मतदाता एनडीए के साथ हैं। भाजपा यह चुनाव राष्ट्रवाद, पीएम मोदी का नेतृत्व, अमित शाह के संगठन कौशल, केंद्र और राज्य सरकार के कामों के आधार पर लड़ेगी।

एनडीए मजबूत
उन्‍होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन टूटकर बिखर गया है। 2015 में जेडीयू महागठबंधन का चेहरा था जिस पर पिछले चुनाव में बड़ी जीत मिली थी। लेकिन अब नीतीश कुमार के आने से एनडीए और मजबूत हुआ है। बिहार में एनडीए को लोग सभी जिताने का काम करेंगे।

Published on:
13 Sept 2018 10:09 am