राजनीति

इस्तीफे के बाद फडणवीस का बड़ा ऐलान, बोले- सही समय पर दूंगा जवाब

मंगलवार को देवेन्द्र फडणवीस ने सीएम पद से दिया इस्तीफा सही समय पर दूंगा अब जवाब- फडणवीस
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2019, 3:12 PM IST
Devendra Fadnavis

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में जिस तेजी के साथ सियासी समीकरण बदले उसने सबको हैरत में डाल दिया। शनिवार से लेकर मंगलवार तक मुंबई से लेकर दिल्ली तक हड़कंप मच रहा है। लेकिन, मंगलवार शाम तक सबकुछ फाइनल हो गया और देवेन्द्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं, अब गुरुवार शाम उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। लेकिन, इस पूरे घटनाक्रम पर जमकर बयानबाजी हो रही है। सब एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। इस बीच इस्तीफा देने के बाद पहली बार देवेन्द्र फडणवीस ने बड़ा ऐलान किया है।

दरअसल, देवेन्द्र फडणवीस ने NCP नेता अजित पवार के साथ मिलकर शनिवार को महाराष्ट्र सरकार बना ली। लेकिन, मंगलवार तक दोनों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने से पहले देवेन्द्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और विपक्षियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने अजित पवार को टारगेट किया। लेकिन, बुधवार को फडणवीस ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि सही समय पर जवाब दूंगा। जब उनसे पूछा गया कि अजित पवार के साथ सरकार बनान क्या एक गलती थी? इस पर फडणवीस ने कहा कि जब सही समय आएगा, तब वह इसपर जवाब देंगे। हालांकि, उन्होंने ज्यादा नहीं कुछ कहा लेकिन अपनी मंशा साफ कर दी।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने जब कहा कि बुधवार शाम पांच तक देवेन्द्र फडणवीस को बहुमत साबित करना होगा तो अजित पवार देवेन्द्र फडणवीस से मिलने उनके घर पहुंचे। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच फ्लोर टेस्ट को लेकर करीब डेढ़ घंटे तक बात हुई। इस मुलाकात में अजित पवार ने ये कहते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया कि ओपन बैलेट की स्थित में फ्लोर टेस्ट पास करना किसी भी सूरत में मुमकिन नहीं है। इसके बाद मजबूरन देवेन्द्र फडणवीस को भी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। इसके बाद अजित पवार अपने परिवार और खेमे में वापस लौट गए।

Updated on:
27 Nov 2019, 3:12 PM IST
Published on: