राजनीति

धार लोकसभा सीट- सुबह मतदान की धीमी शुरुआत, 9 बजे बाद बढ़ी रफ्तार

सुबह 11 बजे तक 35 प्रतिशत हुआ मतदान, आदिवासी अंचल में दिखा उत्साह, सर्वाधिक 39 प्रतिशत सरदारपुर में हुई वोटिंग
2 min read
• •
Updated: 13 May 2024, 12:47 PM IST
Dhar Lok Sabha seat Election
कुक्षी में ढोल बजाते हुए मतदान करने पहुंचे नागरिक

धार/ कुक्षी.
धार-महू संसदीय सीट पर सोमवार को मतदान का दौर जारी है। वोटिंग की शुरुआत सुबह धीमी रही। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे मतदान की रफ्तार भी तेज हुई। धार सीट पर सुबह 11 बजे तक 35 प्रतिशत मतदान दर्ज किया। इसमें सर्वाधिक मतदान सरदारपुर में हुआ। क्षेत्र में 39 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। आदिवासी अंचल में मतदान का उत्साह परवान पर देखा गया। सरदारपुर, कुक्षी, गंधवानी, बाग, नालछा और मांडू में अधिकांश मतदान केंद्रों के बाहर महिला और पुरुषों की कतार देखी गई। शहर में भी लोगों ने सुबह के समय मतदान में भागीदारी की। पहली बार वोट डालने पहुंचे युवाओं ने भी जोश के साथ मतदान किया।

104 वर्षीय बुजुर्ग ने वोट देकर सेल्फी खिंचवाई

लोकतंत्र के महा यज्ञ में आहुति डालने कुक्षी विधानसभा में भी लोगों में सुबह से उत्साह दिखाई दिया। सुसारी में मतदान केंद्र 204 और 205 पर सुबह से ही मतदाताओं की लाइन ओर इंतजार करते देखा गया है लोगों ने गर्मी से बचने के लिए सुबह 8 बजे ही मतदान केंद्रों पर जाकर अपने-अपने मत का उपयोग कर लोकतंत्र को मजबूत लोकसभा चुनावों में किया। गांव के वयोवृद्ध 104 वर्षीय टीकम बाबा धनगर ने पोलिंग बूथ 204 पर वोट डाला और सेल्फीखंचाई।वही निसरपुर क्षेत्र में भी महिलाओ की लंबी लाइनें मतदान केंद्रों पर दिखी।

ईवीएम खराब होने से मतदान देर से हुआ

गंधवानी विधानसभा के बाग ब्लॉक में ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से मतदाताओं की भीड़ नजर आई। ग्राम पंचायत वाणदा में 206 पोलिंग बूथ पर भी मशीन हुई खराब। बाग क्षेत्र के पोलिंग नंबर 221 ग्राम बंधान्या में भी ईवीएम खराब होने से पौन घंटे बाद मतदान शुरु हुआ। टकारी 186 में दो बार हुई मशीन में खराबी ओर पौने 9 बजे बाद सुचारू हुआ शुरू मतदान।

जनप्रतिनिधियों ने डाले वोट

आमजनता के साथ मतदान में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी सहभागिता की। भाजपा प्रत्याशी सावित्री ठाकुर ने तारापुर, कांग्रेस प्रत्याशी राधेश्याम मुवेल ने अमलाठा और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने ग्राम बारिया में मतदान किया। इसके अलावा कुक्षी विधायक हनी बघेल ने ग्राम तलावड़ी और भाजपा नेता जयदीप पटेल ने डही में मतदान किया। धार में विक्रम वर्मा और उनकी पत्नी नीना वर्मा ने ब्रहाकुंडी स्कूल पहुंचकर वोट डाला।

Updated on:
13 May 2024, 12:47 PM IST
Published on:
Also Read
View All