17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Alwar Politics: बलबीर छिल्लर की फेसबुक पोस्ट से गरमाई सियासत, रामहेत यादव के बेटे को दी जिला प्रमुख बनने की अग्रिम बधाई

अलवर और खैरथल-तिजारा की राजनीति में जिला प्रमुख बलबीर सिंह छिल्लर की एक फेसबुक पोस्ट ने सियासी पारा चढ़ा दिया है। छिल्लर ने चुनाव के नतीजे आने से पहले ही पूर्व विधायक रामहेत यादव के बेटे सतीश यादव को खैरथल-तिजारा का पहला जिला प्रमुख बनने की अग्रिम बधाई देकर नई चर्चा छेड़ दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 17 Nov 2026, 12:19 PM IST

Alwar Politics

बलबीर छिल्लर की सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट

खैरथल-तिजारा में जिला परिषद चुनाव के नतीजों से पहले ही जिला प्रमुख को लेकर सियासी चर्चा शुरू हो गई है। अलवर जिला प्रमुख बलबीर सिंह छिल्लर की एक फेसबुक पोस्ट ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। उन्होंने पूर्व विधायक रामहेत यादव के बेटे सतीश यादव को अग्रिम बधाई दी है।

मतदान के बाद छिल्लर ने की फेसबुक पोस्ट

जिला प्रमुख बलबीर सिंह छिल्लर की यह पोस्ट सोमवार को राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रही। छिल्लर ने 14 नवंबर को मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के ठीक बाद फेसबुक पर पोस्ट साझा की थी। इसमें उन्होंने खैरथल-तिजारा जिला परिषद के वार्ड 24 से चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायक रामहेत यादव के बेटे सतीश यादव को जिले का पहला जिला प्रमुख बनने की अग्रिम बधाई दी।

छिल्लर ने अपनी पोस्ट में सतीश यादव को अपने अजीज मित्र रामहेत यादव का बेटा बताते हुए उन्हें जिला प्रमुख बनने की शुभकामनाएं दीं। चुनाव के नतीजे घोषित होने से पहले ही इस तरह की बधाई सामने आने के बाद लोग इसके अलग-अलग राजनीतिक मायने निकाल रहे हैं।

भाजपा ने अभी घोषित नहीं किया जिला प्रमुख का चेहरा

इस पोस्ट को लेकर राजनीतिक चर्चा इसलिए भी तेज हो गई है, क्योंकि अभी जिला परिषद चुनाव के नतीजे सामने नहीं आए हैं। वहीं भाजपा की ओर से भी जिला प्रमुख पद के लिए किसी प्रत्याशी की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

ऐसे में एक प्रत्याशी को पहले ही जिला परिषद सदस्य और जिला प्रमुख बनने की अग्रिम बधाई देने पर सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई लोग इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ यूजर्स अन्य दावेदार प्रत्याशियों के समर्थन में भी कमेंट कर रहे हैं। इससे जिला प्रमुख पद को लेकर चल रही राजनीतिक चर्चाओं को और हवा मिल गई है।

छिल्लर बोले- व्यक्तिगत पोस्ट है, पार्टी से न जोड़ें

फेसबुक पोस्ट को लेकर जब बलबीर सिंह छिल्लर से बात की गई तो उन्होंने इसे अपनी व्यक्तिगत पोस्ट बताया। छिल्लर का कहना है कि इसे पार्टी से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। रामहेत यादव उनके दोस्त हैं और वह चाहते हैं कि उनके बेटे सतीश यादव जिला प्रमुख बनें। इसी वजह से उन्होंने उन्हें अग्रिम बधाई दी है।

फिलहाल चुनाव परिणाम आने से पहले की गई इस पोस्ट ने खैरथल-तिजारा की जिला प्रमुख की कुर्सी को लेकर राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। अब सभी की नजरें जिला परिषद चुनाव के नतीजों और उसके बाद होने वाले जिला प्रमुख के चुनाव पर टिकी हैं।