राजनीति

ममता को अगला PM बताने वाले दिलीप घोष ने दी सफाई, कहा इसे एक हास्य-व्यंग के तौर पर लें

दिलीप घोष ने शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा था कि यह एक सुनहरा मौका है जब कोई बंगाली पीएम बनने की स्थिति में है।
2 min read
• •
Updated: 6 Jan 2019, 3:47 PM IST
ममता को अगला PM बताने वाले दिलीप घोष ने दी सफाई, कहा इसे एक हास्य-व्यंग के तौर पर लें
ममता को अगले बंगाली PM बताने वाले दिलीप घोष ने दी सफाई, कहा इसे एक हास्य-व्यंग के तौर लें

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के एक बयान से पार्टी असहज स्थिति में आ गई है। हालांकि अब दिलीप घोष ने अपने बयान पर सफाई दी है। दरअसल दिलीप घोष ने शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा था कि यह एक सुनहरा मौका है जब कोई बंगाली पीएम बनने की स्थिति में है। जब यह बयान मीडिया में सामने आई और पार्टी की काफी किरकिरी होने लगी तो दिलीप घोष ने सफाई दी है। अपने सफाई में में उन्होंने कहा है कि मैंने सिर्फ एक सवाल के जवाब में कहा था कि यदि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रधानमंत्री बन सकती हैं तो उसके लिए मेरी शुभकामनाएं साथ है। हालांकि मौजूदा समय में ऐसा कोई संभावना नहीं है। अब इस बात को एक हास्य-व्यंग के तौर पर हम सबको लेना चाहिए।

देवेंद्र फड़णवीस भी मराठी पीएम की बोल चुके हैं बात

आपको बता दें कि दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 64वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए दिलीप घोष ने कहा था कि वे उनकी अच्छी सेहत और जिंदगी में कामयाबी की दुआ करते हैं, क्योंकि हमारे राज्य का भविष्य उनकी सफलता पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा, हम चाहते हैं कि वह फिट रहें ताकि वह अच्छा काम कर सकें। उन्हें फिट रहने की जरूरत है क्योंकि अगर किसी बंगाली के पीएम बनने की संभावनाएं हैं तो उनमें वही एक हैं। उन्होंने आगे कहा, हम चाहते हैं कि वह फिट रहें ताकि वह अच्छा काम कर सकें। उन्हें फिट रहने की जरूरत है क्योंकि अगर किसी बंगाली के पीएम बनने की संभावनाएं हैं तो उनमें वही एक हैं और अभी का माहौल पहले बंगाली पीएम बनने के लिए अच्छा है। आपको बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने कुछ दिन पहले अपने एक बयान में कहा था कि देश का पीएम एक मराठी भी बन सकता है। यही नहीं उन्होंने ये भी कहा था कि 2050 तक देश के कई सर्वोच्च पदों पर मराठी काबिज होंगे।

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.

Updated on:
6 Jan 2019, 3:47 PM IST
Published on:
Also Read
View All
ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन का सोनिया गांधी पर निशाना, बोले- बाबरी मस्जिद गिराए जाने के वक्त भी दिखानी चाहिए थी संवेदनशीलता

मोदी 120 साल भी सत्ता में रहें तो गांधी, अंबेडकर और नेहरू से बड़े नहीं बन सकते; अभिजीत दीपके ने साधा निशाना

SIR के विरोध में उतरी CJP के समर्थन में शशि थरूर, बोले- लोकतंत्र में सभी को विरोध का अधिकार

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से, पहली बार सदन में दिखेंगे प्रशांत किशोर; सरकार को घेरने की होगी चुनौती

‘न परिवार, न पार्टी और न बिहार… कोई गंभीरता से नहीं लेता’, BJP के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने तेज प्रताप पर साधा निशाना