राजनीति

TMC नेता मदन मित्रा का विवादित बयान, कहा – राज्यपाल धनखड़ को बंगाल से बाहर भेज देना चाहिए

अमित शाह एक रैली में आज मतुआ समुदाय को साधने का काम करेंगे। मतुआ समुदाय ने बीजेपी का साथ दिया तो टीएमसी का बिगड़ेगा समीकरण।  
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Feb 2021, 2:05 PM IST
madan mitra
ममता बनर्जी ने बीजेपी नेताओं को बताया रावण।

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच जारी तकरार में चरम पर है। इस बीच टीएमसी के कद्दावर नेता मदन मित्रा ने प्रदेश के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को लेकर विवादित बयान देकर मामले को और गरमा दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के राज्यपाल को राज्य से वापस भेज देना चाहिए।

उन्होंने कहा है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी 294 सीटों में से 250 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी। दक्षिण 24 परगना में मदन मित्रा ने कहा कि हमारी पार्टी बंगाल में और ताकतवर बनकर उभरेगी और प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।

मतुआ समुदाय को साधेंगे शाह

बता दें कि मदन मित्रा का यह बयान उस समय हैं जब केंद्रीय गृह मंत्री गुरुवार को उत्तरी बंगाल की यात्रा पर हैं। वहां पर शाह चौथे चरण की रथयात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। अमित शाह आज मतुआ समुदाय के मतदाताओं को साधने की कोशिश करेंगे। इस बात की भी उम्मीद है कि अमित शाह पहले की तरह इस बार भी टीएमसी पर चौतरफा हमला बोलेंगे। दूसरी तरफ ममता बनर्जी ने बीजेपी नेताओं को रावण की संज्ञा तक दे दी है।

Updated on:
11 Feb 2021, 2:05 PM IST
Published on:
Also Read
View All
रायगंज एनकाउंटर पर अधीर रंजन चौधरी का हमला, बोले- पुलिस को ‘ट्रिगर-हैप्पी’ बना रही बंगाल सरकार

हरियाणा CM नायब सैनी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- पंजाब के किसान ढूंढ रहे हैं, मान सरकार ने 5 साल में सिर्फ चुटकुले सुनाए

दिल्ली में प्रदूषण पर सियासत तेज, गोपाल राय ने भाजपा सरकार को घेरा; ग्रीन पटाखों पर मांगा जवाब

‘मुश्किल था एक घूंट न लेना’, मुस्लिम किसान से दूध की बोतल लेकर पी गए हिमंत बिस्वा सरमा, जानें पूरा मामला

तेजस्वी यादव का PM मोदी पर साधा निशाना, बोले- बेरोजगारी और महंगाई पर बात क्यों नहीं करते? बिहार में कारखाने क्यों नहीं लगाए