राजनीति

कर्नाटकः बीजेपी में शामिल हुए अयोग्य ठहराए गए 15 विधायक

Karnataka Politics बीजेपी को लिए आई बड़ी खुशखबरी अयोग्य ठहराए गए 17 में से 15 विधायकों ने जॉइन की बीजेपी 5 दिसंबर को होने हैं उपचुनाव
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Nov 2019, 2:17 PM IST
yedu.jpg

नई दिल्ली। महाराष्ट्र चल रहे सियासी संकट के बीच देश के दक्षिण इलाके में बीजेपी के लिए एक बड़ी और अच्छी खबर सामने आई है। कर्नाटक में 17 अयोग्य विधायकों में से 15 विधायकों ने गुरुवार को बीजेपी का दामन थाम लिया है। ये सभी कांग्रेस और जेडीएस के विधायक हैं।

सीएम येदियुरप्पा की मौजूदगी में यह 15 विधायक सुबह 11 बजे बीजेपी में शामिल हो गए। आपको बता दें कि 5 दिसंबर को उपचुनाव होने हैं और ऐसे में बीजेपी को चुनाव से ठीक पहले बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

आपको बता दें कि कर्नाटक में भी लंबे सियासी घटनाक्रम के बाद 17 कांग्रेस-जेडीएस विधायकों को अयोग्य करार दिया गया था। इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने भी बरकरार रखा हालांकि उन्हें उपचुनाव लड़ने की अनुमति दे दी।

इससे पहले बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक के 17 बागी विधायकों पर फैसला देने के बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने राष्ट्रीय राजधानी में एक आपात बैठक बुलाई। इस बैठक में कई बड़े फैसले भी लिए गए।

दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक के बागी विधायकों की अयोग्यता को बरकरार रखी है, लेकिन उन्हें चुनाव लड़ने की अनुमति दे दी है। शाह की बैठक में कर्नाटक के बीजेपी नेताओं ने भी हिस्सा लिया।

Updated on:
14 Nov 2019, 2:17 PM IST
Published on:
Also Read
View All