राजनीति

डीएमके अध्यक्ष बनते ही स्टालिन का बड़ा ऐलान, मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा

डीएमके का नया अध्यक्ष चुने जाने के बाद स्टालिन ने बड़ी घोषाणा की है।
2 min read
• •
Updated: 28 Aug 2018, 4:05 PM IST
stalin
डीएमके अध्यक्ष बनते ही स्टालिन का बड़ा ऐलान, मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा

नई दिल्ली। करुणानिधि के बेटे एमके स्टालिन डीएमके का नया अध्यक्ष बन चुके हैं। अध्यक्ष पद संभालने के बाद मंगलवार को स्टालिन कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि मोदी सरकार को सबक सिखाना है। स्टालिन ने कहा कि मोदी सरकार ने सारी संस्थाओं को नष्ट कर दिया है और हमें इनकों किसी भी हाल में सबक सिखाना होगा।

देश की स्थिति आज बेहद खराब

डीएमके अध्यक्ष स्टालिन ने कहा कि आज देश की स्थिति काफी खराब हो चुकी है। सांप्रदायिक ताकतें शिक्षा, साहित्य, धर्म, कला सभी चीजों पर हमला हो रही हैं। केद्र सरकार राज्यपालों के चुनाव से लेकर न्यायपालिका तक को अस्थिर करना चाहती है। स्टालिन की यह बात सुनकर लोग गदगद हो गए और थलापति कहकर उनकी प्रशंसा करने लगे।

पिता को भी स्टालिन ने किया याद

केन्द्र सरकार पर निशाना साधने के बाद स्टालिन ने अपने स्वर्गीय पिता करुणनिधि को भी याद किया। पिता को याद करते हुए स्टालिन ने कहा कि मुझे उन्हें पिता कहने से ज्यादा नेता कहने पर गर्व होता है। बड़े भाई एमके अलागिरी कि विरोध के बावजूद एमके स्टालिन के अध्यक्ष चुने जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। लेकिन, स्टालिन के सामने सबसे बड़ी चुनौती सबको साथ लेकर चलने और चुनाव जीतने की है।

राहुल गांधी ने दी बधाई

वहीं, डीएमके अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी स्टालिन को बधाई दी। राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि डीएमके का अध्यक्ष चुने जाने पर स्टालिन को शुभकामनाएं। इस नई राजनीतिक यात्रा में मैं उनके सफलता और प्रसन्नता की कामना करता हूं। इस पहले सर्वसम्मति से स्टालिन को डीएमके का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। करुणानिधि की मौत के बाद यह कयास लगाया जा रहा था कि आखिर कौन डीएमके का कमान संभालेगा। लेकिन, इन चर्चाओं पर आज आखिरकार विराम लग गया।

Published on:
Also Read
View All