राजनीति

निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला: त्रिपुरा पश्चिमी सीट के 168 पोलिंग बूथ पर फिर से होगा चुनाव

चुनाव आयोग ने त्रिपुरा पश्चिम सीट 168 मतदान केंद्रों पर हुए चुनाव का रद्द कर दिया है। निर्वाचन आयोग ने यह फैसला खराब कानून व्यवस्था के चलते लिया है। त्रिपुरा की इस सीट पर लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण यानी 11 अप्रैल का चुनाव हुआ था।

less than 1 minute read
त्रिपुरा पश्चिमी सीट के 168 पोलिंग बूथ पर चुनाव आयोग ने रद्द किया चुनाव, अब 12 मई को पुनर्मतदान

नई दिल्ली।चुनाव आयोग ने त्रिपुरा पश्चिम सीट के 168 मतदान केंद्रों पर 11 अप्रैल को होने वाले चुनाव का रद्द कर दिया है। अब इन मतदान केंद्रों पर 12 मई को उपचुनाव कराए जाएंगे। चुनाव आयोग ने यह फैसला खराब कानून व्यवस्था के चलते लिया है। आपको बता दें कि त्रिपुरा की इस सीट पर लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण यानी 11 अप्रैल का चुनाव होना था। लेकिन खराब कानून व्यवस्था के चलते चुनाव आयोग ने इन बूथों पर चुनाव को निरस्त कर दिया है। निर्वाचन आयोग के अनुसार अब नई तारीखों में चुनाव का समय सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा।

स्वतंत्र चुनाव कराने के प्रतिकूल स्थिति

गौरतलब है कि त्रिपुरा की पश्चिम सीट पर 11 अप्रैल को चुनाव कराया जाना था। लेकिन इस दौरान चुनाव प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर हिंसा और गड़बड़ियां देखने को मिली थीं। यही कारण है कि निर्वाचन आयोग ने बड़ा कदम उठाते हुए यहां चुनाव निरस्त करने का फैसला लिया था। निर्वाचन आयोग की ओर से कहा था गया कि 11 अप्रैल को त्रिपुरा पश्चिम सीट के 168 पोलिंग बूथ पर कानून व्यवस्था को लेकर जिस तरह की स्थिति बनी, वह निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराने के प्रतिकूल है।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.

Updated on:
08 May 2019 12:54 pm
Published on:
08 May 2019 09:12 am
Also Read
View All