राजनीति

PM मोदी के भाषण पर चुनाव आयोग हुआ सख्त, जांच के लिए गठित की समिति

विवादों में आया पीएम नरेंद्र मोदी का 'मिशन शक्ति' पर संबोधन विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग से की शिकायत आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर अब होगी भाषण की जांच
2 min read
pm modi
PM मोदी के भाषण पर चुनाव आयोग हुआ सख्त, जांच के लिए गठित की समिति

नई दिल्ली। 'मिशन शक्ति' को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के नाम संबोधन पर चुनाव आयोग ने सख्ती दिखाई है। आयोग ने इस संबोधन की जांच के लिए अधिकारियों की एक समिति का गठन का किया है। समिति को आयोग ने निर्देश दिया है कि आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर मामले की तुरंत जांच होनी चाहिए। इस समिति के अध्यक्ष आदर्श आचार संहिता विभाग के प्रमुख उप चुनाव आयुक्त डॉक्टर संदीप सक्सेना होंगे।

मोदी के ट्वीट के बाद ही मच गई खलबली

दरअसल प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से देश को संबोधित किया। इससे पहले उन्होंने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी कि वे एक महत्वपूर्ण संदेश देने वाले हैं। करीब एक घंटे तक देशभर के मीडिया में मोदी के ट्वीट का जिक्र होता रहा। मोदी ने करीब आठ मिनट तक देश को संबोधित किया। इसके बाद कई राजनीतिक पार्टियों ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि पीएम को इसकी घोषणा की इजाजत क्यों दी गई?

आयोग ने मांगी पीएम के भाषण की कॉपी

पीएम के संबोधन के बाद मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता सीताराम येचुरी ने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की। वहीं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए आयोग जाने की बात कही। शिकायत मिलने पर आयोग ने सख्त होते हुए प्रधानमंत्री मोदी के भाषण की कॉपी मांगी है।

येचुरी ने अपनी शिकायत में क्या कहा?

येचुरी ने आयोग को लिखे पत्र में कहा है कि इस तरह का मिशन देश को डीआरडीओ बताता है, लेकिन इस बार प्रधानमंत्री ने इसे लेकर राष्ट्र को संबोधित किया। जबकि, पीएम मोदी खुद लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार हैं। ऐसे में आचार संहिता लागू होने के बाद उनको इसकी इजाजत कैसे दी जा सकती है? येचुरी ने आयोग से यह भी सवाल किया है कि क्या उन्हें इस संदेश के बारे में जानकारी थी? क्या चुनाव आयोग ने नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन की इजाजत दी थी?

Updated on:
28 Mar 2019 08:20 am
Published on:
27 Mar 2019 10:08 pm
Also Read
View All
Bengal Politics: बागी TMC सांसदों पर ऋतब्रत बनर्जी ने दिया बयान, कहा- वे NCPI में हैं, NDA में नहीं

Punjab Politics: पंजाब में गुटबाजी के बीच कांग्रेस ने तैयारी की तेज, राजा वड़िंग ने BJP-AAP को लेकर कार्यकर्ताओं को किया अलर्ट

CJP प्रवक्ता सौरव दास का आरोप- घर में घुसे 15-20 यूट्यूबर और मीडिया कर्मी, परिवार की सुरक्षा को बताया गंभीर खतरा

Former Deputy CM Statement: उपचुनाव में BJP की हार पर पूर्व डिप्टी CM का बड़ा बयान, कहा- राम मंदिर में चढ़ावा चोरी, बच्चियों के निजी अंगों पर वार का प्रभाव तो पड़ेगा ही

तमिलनाडु विधानसभा में आमने-सामने विजय और उदयनिधि स्टालिन, गिरफ्तारी के अगले दिन CM पर साधा निशाना