राजनीति

चुनाव आयोग ने सन्नी देओल को भेजा नोटिस, आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

अभिनेता से नेता बने सनी देओल को चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिस। सनी देओल पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप। भाजपा के टिकट पर पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे सनी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 May 2019, 12:43 PM IST
Sunny Deol
चुनाव आयोग ने सन्नी देओल को भेजा नोटिस, आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

नई दिल्ली। अभिनेता से नेता बने सनी देओल को चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है। सनी देओल पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप है। आपको बता दें कि सनी देओल भाजपा के टिकट पर पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। सनी ने पिछले दिनों ही भारतीय जनता पार्टी की सदस्य ग्रहण की थी।

आरोप है कि शुक्रवार शाम को चुनाव प्रचार बंद होने के बाद सनी देओल ने पठानकोट में एक जनसभा का आयोजन किया। सनी की इस सार्वजनिक बैठक को चुनाव आयोग ने गंभीरता से लिया है। चुनाव आयोग की ओर से की गई जांच में सामने आया है कि इस जनसभा में लाउड स्पीकर का इस्तेमाल किया गया था जबकि इस दौरान जिसमें लगभग 200 लोग मौजूद थे। आयोग की ओर से भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि प्रचार बंद होनेे चुनाव प्रचार बंद होने के बावजूद सार्वजनिक बैठक आयोजित करके, देओल ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है।

गौरतलब है कि मतदान प्रक्रिया से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया जाता है। पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर रविवार को मतदान होगा। देओल को गुरदासपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के सुनील जाखड़ के खिलाफ खड़ा किया गया है।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.

Published on: