7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाबा केदारनाथ के दर्शन के बाद रुद्र गुफा में ध्यान में बैठे PM मोदी, चुनाव आयोग ने दिलाई आचार संहिता की याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड पहुंच शनिवार को बाबा केदारनाथ के दर्शन किए। अपनी के दिवसीय यात्रा पर प्रधानमंत्री केदारनाथ के बाद बद्रीनाथ के दर्शन करेंगे। चुनाव प्रचार अभियान समाप्त कर मोदी शनिवार तड़के जॉलीग्रांट हवाईअड्डे पर पहुंचे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 18 May 2019, 6:03 PM IST

pm modi in cave

नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बाबा केदारनाथ के दर्शन करने उत्तराखंड पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने केदारनाथ पहुंचकर पहले यहां बाबा केदार के दर्शन कर मंदिर में पूजा की। इसके बाद वो गुफा में ध्यान करेंगे। पीएम मोदी उत्तराखंड की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री इस दौरान केदारनाथ और बद्रीनाथ तीर्थस्थलों के दर्शन करेंगे। लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण से पहले शुक्रवार को अपना चुनाव प्रचार अभियान समाप्त कर मोदी शनिवार तड़के जॉलीग्रांट हवाईअड्डे पर पहुंचे। अंतिम चरण के मतदान रविवार को होंगे। वहीं, चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री कार्यालय से कहा है कि आदर्श आचार संहिता अभी भी लागू है। केदारनाथ दर्शन के बाद पीएम मोदी रुद्र गुफा पहुंचे और वहां ध्यान मुद्रा में बैठे हुए हैं।

थर्ड फ्रंट की कवायद: राहुल गांधी से मिलेंगे चंद्रबाबू नायडू, माया-अखिलेश भी कर सकते हैं मुलाकात

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी चौथी बार बाबा केदार की शरण में पहुंचे हैं। इससे पहले साल 2017 में कपाट खुलने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले भक्त के रूप में बाबा केदार का रुद्राभिषेक किया था। जबकि 2013 में केदारनाथ में आई भयंकर आपदा के बाद यहां पुनर्निर्माण कार्यों में पीएम मोदी लगातार सक्रिय रहे हैं।

पीएम मोदी ने मंदिर में पीएम मोदी ने काफी देर तक पूजा अर्चना की। इसके बाद मंदिर के पुजारी ने उन्हें चंदन का तिलक लगाकर रुद्र की माला पहनाई। पुजारी ने उनको शॉल भी पहनाई। पीएम यहां विकास कार्यों की समीक्षा की ।

कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों ने मार गिराए 2 आतंकी, घाटी में अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

प्रधानमंत्री जॉलीग्रांट हवाईअड्डे से सीधे केदारनाथ जाने वाले थे। मंदिर में दर्शन करने के अतिरिक्त प्रधानमंत्री उस क्षेत्र में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यो की समीक्षा भी कर सकते हैं। केदारनाथ में रात्रि विश्राम के बाद, मोदी रविवार को बद्रीनाथ पहुंचेंगे। वे रविवार को ही नई दिल्ली लौट जाएंगे। पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अशोक कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री की यात्रा को देखते हुए दोनों तीर्थ स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।