7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थर्ड फ्रंट की कवायद: राहुल गांधी से मिलेंगे चंद्रबाबू नायडू, माया-अखिलेश भी कर सकते हैं मुलाकात

केंद्र में सत्ता के लिए तीसर मोर्च की कवायद हुई शुरू। राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे चंद्रबाबू नायडू। अखिलेश और मायावती भी राहुल से कर सकते हैं मुलाकात।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 18 May 2019, 9:51 AM IST

Loksabha election 2019

थर्ड फ्रंट की कवायद: राहुल गांधी से मिलेंगे चंद्रबाबू नायडू, माया-अखिलेश भी कर सकते हैं मुलाकात

नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव का अभी अंतिम चरण भी पूरा नहीं हुआ है कि केंद्र की सत्ता के लिए राजनीतिक जोड़तोड़ शुरु होता नजर आ रहा है। यही वजह है कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। इससे पहले शुक्रवार को उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से मुलाकात की। जानकारी के अनुसार नायडू के अलावा बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी राहुल गांधी से मुलाकात कर सकते हैं।

कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों ने मार गिराए 2 आतंकी, घाटी में अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

तीसरे मोर्चे के गठन के लिए कांग्रेस ने प्रयास तेज कर दिए

राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण से पहले देश में तीसरे मोर्चे के गठन के लिए कांग्रेस ने प्रयास तेज कर दिए हैं। यही नहीं कांग्रेस ने शुक्रवार को स्पष्ट कर दिया कि वह देश में एक प्रगतिशील और धर्मनिरपेक्ष सरकार के गठन को लेकर प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही कांग्रेस ऐसे गठबंधन का नेतृत्व करने के लिए भी पूरी तरह तैयार है। आपको बता दें कि दो दिन पहले ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा था कि वो सबसे बड़े और पुराने दल होने के बावजूद भी किसी क्षेत्रीय पार्टी को समर्थन देने गुरेज नहीं करेंगे। सूत्रों के अनुसार पार्टी नेताओं को सप्रंग अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से साफ निर्देश मिला है कि वो चुनाव परिणाम आने से पूर्व विपक्षी दलों को साथ लाने के लिए प्रयास शुरू करें।

ममता की महत्वाकांक्षा? ...तो क्या इसलिए है बंगाल में उबाल

आपको बता दें कि शिमला दौरे के दौरान गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस का रुख स्पष्ट करते हुए कहा था कि उनको किसी क्षेत्रीय पार्टी के पीएम बनने से कोई आपत्ति नहीं है।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.