नई दिल्ली।जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। सुरक्षाबलों ने यहां मुठभेड़ के दौरान 3 आतंकियों को मार गिराया है। यह घटना पुलवामा के अवंतीपोरा की बताई जा रही है। सुरक्षाबलों को इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। सूचना पर पूरे इलाके की नाकाबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन तभी आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। भारतीय जवानों ने तुरंत मोर्चा संभालते ही आतंकियों की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। वहीं, अनंतनाग में भी मुठभेड़ की खबर मिली है।