वहीं, नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार को अपनी पत्नी के अमृतसर से टिकट नहीं दिए जाने वाले बयान का बचाव किया। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी के पास इतनी शक्ति और नैतिक अधिकार है कि वह कभी झूठ नहीं बोलेगी। दरअसल, अमृतसर पूर्व से भाजपा की पूर्व विधायक नवजोत कौर ने 14 मई को मुख्यमंत्री पर उन्हें चंडीगढ़ या अमृतसर से लोकसभा टिकट नहीं देने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि सिद्धू अपने गृहप्रदेश में प्रचार नहीं करेंगे क्योंकि मुख्यमंत्री ने उन्हें ऐसा करने से मना किया है।