7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ममता के समर्थन में उतरी कांग्रेस, चुनाव आयोग पर मोदी-शाह के सामने सरेंडर करने का लगाया आरोप

चुनाव आयोग पर कांग्रेस ने बोला हमला। PM मोदी की रैली का ध्यान रखने का आरोप। प्रचार पर रोक संविधान के खिलाफ फैसला बताया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 16 May 2019, 12:06 PM IST

congress

ममता के समर्थन में उतरी कांग्रेस, चुनाव आयोग पर मोदी-शाह के सामने सरेंडर करने का आरोप

नई दिल्ली।पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर चुनाव आयोग की कार्रवाई के बाद ममता बनर्जी को कांग्रेस का साथ मिला है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग के इस फैसले का गलत ठहराया है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने गुरुवार को एक प्रेस कॉंफ्रेंस का आयोजन कर भाजपा और चुनाव आयोग पर जमकर भड़ास निकाली। सुरजेवाला ने कहा कि चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के सामने सरेंडर कर दिया है। बंगाल में प्रचार पर रोक पर कांग्रेस ने कहा कि चुनाव आयोग ने पीएम मोदी की रैलियों का ध्यान का रखा है। कांग्रेस ने चुनाव प्रचार पर रोक लगाने के फैसले को देश के संविधान के खिलाफ बताया।

बंगाल में आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, ममता के गढ़ में गरजेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने मार गिराए 3 आतंकी, एक जवान भी शहीद

भाजपा पर विद्यासागर की मूर्ति तोड़ने का आरोप

इसके साथ ही सुरजेवाला ने भाजपा पर विद्यासागर की मूर्ति तोड़ने का आरोप भी लगाया। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ममता के गढ़ में दो रैलियों को संबोधित कर टीएमसी पर प्रहार करेंगे। प्रधानमंत्री सबसे पहले बंगाल के मथुरापुर और फिर दमदम में जनसभा करेंगे। आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने बंगाल 23 से अधिक सीटे जीतने का लक्ष्य रखा है। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की 9 सीटों के लिए चुनाव प्रचार गुरुवार रात 10 बजे खत्म हो जाएगा।

जम्मू—कश्मीर: बारामूला हिंसा में घायल युवक की मौत, घाटी में कर्फ्यू जैसे हालात

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल के 9 संसदीय सीटों बारासात, दम दम, जयनगर, बसीरहाट, जादवपुर, मथुरापुर, डायमंड हार्बर, दक्षिण और उत्तरी कोलकाता में चुनाव होना है।