राजनीति

इस महीने केंद्रीय मंत्रिपरिषद की 5 और बैठकें होंगी

पांच साल विजन डॉक्यूमेंट पर होगी चर्चा आम बजट पर सुझावों पर भी होगी मंत्रणा 1 फरवरी को पेश किया जाएगा आम बजट
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Jan 2020, 1:07 PM IST
modi_meeting_1.jpg

केंद्रीय मंत्रिपरिषद की इस महीने पांच और बैठकें हो सकती हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 7, 8, 13, 17 और 20 जनवरी को ये बैठकें हो सकती हैं। ये पहला मौका है जब इतने कम समय के अंतराल पर लगातार कॉउंसिल ऑफ मिनिस्टर्स की बैठकें होंगी।

सभी मंत्रियों और सचिवों को मौजूद रहने को कहा

एक बार फिर सभी बैठकों में सभी मंत्रियों और सचिवों को मौजूद रहने को कहा गया है। बैठक में विभागों के पांच साल के विजन डॉक्यूमेंट पर चर्चा होगी। पिछली दो बैठकों में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, ग्रामीण विकास और ढांचागत विकास से संबंधित क्षेत्रों की कार्ययोजना पर मंथन हुआ था। बैठक में पिछले छह महीने में हुई प्रगति पर भी चर्चा हुई थी।

1 फरवरी को पेश किया जाएगा आम बजट

सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक, आम बजट को लेकर पिछली बैठक में भी सुझाव मांगे गए थे। इन बैठको में आम बजट पर मंत्रालयों के सुझावों पर भी मंत्रणा होगी ताकि उन सुझावो को आम बजट में जगह दी जा सके। गौरतलब है कि 1 फरवरी को सरकार 2020-2021 के लिए आम बजट पेश करेगी।

Updated on:
6 Jan 2020, 1:07 PM IST
Published on:
Also Read
View All
परिसीमन बिल का डीएमके ने क्यों किया समर्थन? पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन की आ गई प्रतिक्रिया

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति चुनाव: ‘किंगमेकर’ रही शंकरीबाई ने पलट दिया पूरा गेम, जानें कौन जीता

अशोक चौधरी ने क्यों छोड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी? जानिए पूरा मामला, विवाद उठाने वाले अफसर का भी हुआ था तबादला

छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी लोकसभा-विधानसभा सीटें? 45 सीटों पर महिला आरक्षण का भी बन सकता गणित, ऐसे हो सकता है बंटवारा

परिसीमन बिल से बदल जाएगा लोक सभा सीटों का गणित! यूपी में 80 से 120 और तमिलनाडु में 39 से 59 होंगी सीटें, जानें राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल