राजनीति

गौतम गंभीर का आतिशी को करारा जवाब, दिल्‍ली में काम करते तो निगेटिव पॉलिटिक्‍स की जरूरत ही नहीं पड़ती

आप प्रत्‍याशी ने लगाया आतिशी पर विजनलेस होने का आरोप अगर दिल्‍ली सरकार काम करती तो आज ये दिन नहीं देखना पड़ता बिना इजाजत रैली करने पर गंभीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Apr 2019, 6:12 PM IST
 gautam gambhir
गौतम गंभीर का आतिशी को जवाब, दिल्‍ली में आप काम करते तो निगेटिव पॉलिटिक्‍स की जरूरत ही नहीं पड़ती

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्‍ली से भाजपा प्रत्‍याशी गौतम गंभीर ने आप प्रत्याशी आतिशी के आरोपों का करारा जवाब दिया है। क्रिकेटर से राजनेता बने गंभीर ने आतिशी पर निगेटिव पॉलिटिक्‍स करने का आरोप लगाया है। उन्‍होंने कहा कि आपकी ओर से दो वोटर आईडी कार्ड रखने के आरोपों पर चुनाव आयोग अंतिम फैसला करेगा।

आतिशी को बताया विजनलेस

पूर्वी दिल्‍ली से भाजपा प्रत्‍याशी गौतम गंभीर ने आतिशी पर पलटवार करते हुए कहा कि जब आपके पास कोई विजन नहीं होता है और साढ़े चार सालों में आपने कुछ काम नहीं किया तो आप ऐसे ही आरोप लगाते हैं। अगर आपके पास एक विजन होता तो आपको ऐसे नकारात्मक राजनीति करने की जरूरत नहीं पड़ती।

गैर कानूनी रैली करने का आरोप

बता दें कि आप प्रत्‍याशी आतिशी ने शनिवार को गौतम गंभीर पर हमला बोलते हुए कहा था कि जब आपको नियम नहीं पता है तो ऐसा खेल ही क्यों खेलते हो? आतिशी ने एक ट्वीट कर मतदाता सूची में दो-दो जगहों से नाम होने का आरोप लगाने के बाद गंभीर पर गैर-कानूनी रैली करने का भी आरोप लगाया है। इस मामले में गंभीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुका है।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.

Updated on:
28 Apr 2019, 6:12 PM IST
Published on:
Also Read
View All
रायगंज एनकाउंटर पर अधीर रंजन चौधरी का हमला, बोले- पुलिस को ‘ट्रिगर-हैप्पी’ बना रही बंगाल सरकार

हरियाणा CM नायब सैनी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- पंजाब के किसान ढूंढ रहे हैं, मान सरकार ने 5 साल में सिर्फ चुटकुले सुनाए

दिल्ली में प्रदूषण पर सियासत तेज, गोपाल राय ने भाजपा सरकार को घेरा; ग्रीन पटाखों पर मांगा जवाब

‘मुश्किल था एक घूंट न लेना’, मुस्लिम किसान से दूध की बोतल लेकर पी गए हिमंत बिस्वा सरमा, जानें पूरा मामला

तेजस्वी यादव का PM मोदी पर साधा निशाना, बोले- बेरोजगारी और महंगाई पर बात क्यों नहीं करते? बिहार में कारखाने क्यों नहीं लगाए