राजनीति

फायरब्रांड गिरिराज सिंह के बागी तेवर? कहा- चुनाव लड़ूंगा, तो सिर्फ नवादा से ही

गिरिराज सिंह की सीट रामविलास पासवान की पार्टी के खाते में चली गई है। अब वे बिहार के बेगूसराय से चुनाव लड़ सकते हैं। नवादा में रहूं या नहीं रहूं, लेकिन मेरे दिल में वह सदैव रहेगा: गिरिराज
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Mar 2019, 6:12 PM IST
Giriraj Singh calls Akhilesh Yadav mastermind of the ongoing Hijab row
Giriraj Singh calls Akhilesh Yadav mastermind of the ongoing Hijab row

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह नवादा सीट छिनने के बाद अपनी ही पार्टी से नाराज बताए जा रहे हैं। बता दें कि एनडीए के घटक दलों के बीच सीटों के बटवारे की वजह उनकी नवादा सीट लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के खाते में चली गई है। बीजेपी नेता से जब उनकी सीट बदलने को लेकर सवाल किए गए तो उन्होंने बस इतना कहा, 'मैं कार्यकर्ता था, कार्यकर्ता हूं और कार्यकर्ता रहूंगा। बता दें कि बीजेपी ने उन्हें बिहार के बेगूसराय से टिकट दे सकती है।

एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, अगर आपको सीट बदलने को लेकर कोई सवाल पूछना है तो प्रदेश नेतृत्व से पूछिए। उन्होंने आगे कहा कि वह मुझसे लगातार कह रहे हैं कि मैं अंतिम समय तक जहां से चाहूंगा, चुनाव लडूंगा। इसलिए अब मैं इस पर कुछ भी टिप्पणी नहीं कर सकता। लेकिन मैंने यह जरूर कहा था कि मैं चुनाव लड़ूंगा तो सिर्फ और सिर्फ नवादा सीट से ही लड़ूंगा।'

वहीं, जब उनसे पूछा गया कि नवादा सीट से टिकट न मिलने पर आपको कितना दुख है तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'राजनीति में इमोशन के लिए कोई जगह नहीं होती। मैं शुरू से ही पार्टी का कार्यकर्ता था और आगे भी रहूंगा।

गिरिराज सिंह ने कहा कि नवादा और बेगूसराय दोनों की जनता से स्नेह बना रहेगा। नवादा से बेगूसराय भेजे जाने पर उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ साजिश हुई या नहीं, यह मैं नहीं जनता हूं।

Updated on:
18 Mar 2019, 6:12 PM IST
Published on: