राजनीति

गिरिराज सिंह का अजीबोगरीब बयान, हम देश भर में गाय पैदा करने की फैक्ट्री लगाएंगे

Giriraj Singh Strange statement: अब मॉब लिंचिंग का सवाल ही नहीं होगा आईवीएफ तकनीक से पैदा करेंगे बछिया किसानों को 50 प्रतिशत तक वैल्यू एडिशन का लाभ मिलेगा

2 min read
giriraj-singh.png

नई दिल्‍ली। केंद्रीय पशुपालन मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने एक बार फिर अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि विदर्भ की गाय छोटी-छोटी होती है। वहां की गाय एक-दो लीटर दूध देती है।

आगामी वर्षों में हम ऐसी तकनीक का प्रयोग करेंगे कि देश के अंदर गाय के गर्भधान से जो बच्चे होंगे वो सिर्फ बछिया होंगी। उन्‍होंने कहा कि उसके बाद मॉब लिंचिंग का सवाल नहीं होगा। ऐसा इसलिए कि हमारा जानवर लाभकारी होगा।

आईवीएफ तकनीक का करेंगे उपयोग

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में गर्भाधान के माध्यम से जो बछड़े पैदा होंगे वो केवल मादा होंगे। हम गाय की फैक्‍टी लगाएंगे। आईवीएफ तकनीक का उपयोग कर 20 लीटर दूध देने वाली गाय पैदा करेंगे। जो गाय जो दूध देना बंद कर देती हैं उससे भी आधुनिक तकनीक के बल पर 20 लीटर दूध हासिल हासिल करेंगे।

दूध का करेंगे एक्‍सपोर्ट

उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 तक देश में 10 करोड़ बछिया होगी। उन्होंने कहा कि जितनी बछिया होगी उतना दूध होगा। आने वाले वर्षों में हम दूध एक्सपोर्ट करेंगे। इससे किसानों को सवा से डेढ़ लाख का फायदा होगा।

उन्‍होंने विदर्भ के नौजवानों से आह्वान किया कि दूध न देने वालीन बेंचें। चाहे तों वो सबसे कम दूध देने वाली वाली छोटी गाय रख लें। हम उसे 20 लीटर दूध देने वाली गाय बनाएंगे।

किसानों के चेहरे खिलेंगे

उन्होंने कहा कि जब हम गाय की फैक्‍ट्री बोल रहे हैं तो कई लोगों को आश्चर्य होगा कि ये गाय कि फैक्‍ट्री कैसे लगेगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारे दूध का दाम दुनिया में दूध के दाम से कम होगा। मदर डेरी का 22 से 25 प्रतिशत वैल्यू एडिशन है। हम भविष्य में 50 प्रतिशत तक के वैल्यू एडिशन करेंगे जिससे हमारे किसानों के चेहरे खिलेंगे।

Updated on:
01 Sept 2019 10:58 pm
Published on:
01 Sept 2019 02:09 pm